Fri. Apr 19th, 2024
    आलिया भट्ट रणबीर कपूर

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी तीसरी और अंतिम रिसेप्शन पार्टी मुंबई में रखी। इस मौके पर बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे उपस्थित रहे। इनमें शाहरुख़ खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, सारा अली खान, करण जौहर, अर्जुन कपूर, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, जाह्नवी कपूर, हृतिक रोशन, शिल्पा शेट्टी और सोनाक्षी सिन्हा आदि शामिल रहे।

    दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में रणबीर सिंह और आलिया भट्ट को नहीं देखा गया जबकि दोनों दीपिका-रणबीर के बहुत अच्छे दोस्त हैं। बॉलीवुड हंगामा (bollywood hungama) की एक रिपोर्ट के अनुसार रणबीर आलिया की फ़िल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ की शूटिंग 20 घंटे रोज़ हो रही है और इस बात से हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि रणबीर-आलिया व्यस्त होने के साथ ही बहुत थके भी रहते होंगे।

    रिसेप्शन में न आने का कारण भी यही है। रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर एक साथ शानदार लग रहे थे। उनका लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। बिग बी ने रणवीर सिंह के गानों पर खूब डांस किया साथ ही शाहरुख़ खान और मलाइका अरोड़ा ने भी अपने हिट गाने ‘चल छैयां छैयां’ पर डांस किया। रणवीर सिंह ने इन दोनों का हौसला बढ़ाया।

    यह भी पढ़ें: जीरो में अपने किरदार के लिए कई महीनों तक व्हीलचेयर पर ही रहीं अनुष्का शर्मा

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *