Thu. Mar 28th, 2024
    ranbir-kapoor-alia-bhatt

    जबसे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कबूला है तबसे ऐसी खबरें आ रही थीं कि इन दोनों ने शादी का मन बना लिया है। ऐसा कहा जा रहा था की 2019 में ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मगर आलिया भट्ट ने ऐसी सारी अफवाओं पर पूर्णविराम लगा दिया है।

    रविवार को लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स 2018 में पहुँची आलिया भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि-“अगर लोग मेरी शादी का इंतज़ार कर रहे हैं तो थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। मेरे हिसाब से क्लाइमेक्स अच्छा होना चाहिए और उसकी हैप्पी एंडिंग होनी चाहिए।”

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म “ब्रह्मास्त्र” में काम कर रहे हैं। इस फिल्म के सेट पे ही ये दोनों करीब आए थे।

    एक दिन “बीएफएफ विद वोग” के सेट पर मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने इन दोनों के कपल होने की हिंट दी थी जिसके बाद से ख़बरों का बाजार गरम हो गया कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिर सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन पे इन अफवाओं को हवा भी मिल गयी जब रणवीर और आलिया हाथ में हाथ डाले एक साथ नज़र आये।

    उसके बाद से उन दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। और तबसे ही खबरें आ रही हैं कि ये भी जल्द शादी करने वाले हैं मगर लगता है अभी फैंस को थोड़ा और लम्बा इंतज़ार करना पड़ेगा।

    अयान मुख़र्जी निर्देशित “ब्रह्मास्त्र” में आलिया और रणवीर के साथ साथ महानायक अमिताभ बच्चन और टीवी की नागिन मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही है जो अगले साल क्रिसमस पे रिलीज़ होगी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *