Thu. Apr 25th, 2024
    Kiara Advani Biography

    कियारा अडवाणी भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मो के अलावा तेलुगु और तमिल फिल्मो में भी अपने अभिनय को दर्शाया है। उन्होंने अपना डेब्यू म्यूजिक एल्बम में भी किया है और साथ ही उन्हें वेब सीरीज में भी अभिनय करते हुए देखा जा चूका है।

    कियारा के द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्हें ‘फग्ली’, ‘एम. एस. धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘मशीन’, ‘कलंक’, ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मो में देखा जा चूका है। उन्होंने नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में भी अपने अभिनय को दर्शाया है।

    कियारा आडवाणी का प्रारंभिक जीवन

    कियारा अडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने एक सिंधी परिवार में जन्म लिया था। कियारा के पिता का नाम ‘जगदीप अडवाणी’ है और वह पेशे से एक बिज़नसमैन हैं। उनकी माँ का नाम ‘जनेविएवे जफ्फेरे’ है और पेशे से वह टीचर हैं। कियारा के एक छोटे भाई हैं जिनका नाम ‘मिशाल अडवाणी’ है।

    कियारा अडवाणी का असली नाम ‘आलिआ अडवाणी’ था। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले कियारा को अपना नाम बदलना था जिसकी वजह से उन्होंने आलिआ नाम को बदल कर कियारा नाम रखा था। कियारा नाम उन्हें बहुत पसंद था और उन्होंने सोच रखा था की यदि उनकी कोई बेटी हुई तो उनका नाम वो कियारा ही रखेंगी। हालांकि उन्हें जब अपना नाम बदलने का मौका मिला तो उन्होंने कियारा नाम खुदको देना ज़्यादा बेहतर समझा था।

    कियारा ने अपने स्कूल की पढाई ‘कैथेड्रल एंड जॉन कोनोन स्कूल’, मुंबई से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने ‘जय हिन्द कॉलेज फॉर मास कम्युनिकेशन’, मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की थी। कियारा पढाई में बहुत होशियार थीं और उन्होंने 12 कक्षा में 92% स्कोर किया था। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं की अभिनेत्री जूही चावला कियारा की रिश्ते में आंटी लगती हैं।

    कियारा आडवाणी का व्यवसायिक जीवन

    कियारा अडवाणी ने अपनी छोटी सी उम्र में सबसे पहले अपनी मम्मी के साथ एक टीवी विज्ञापन में अभिनय किया था। उन्होंने ‘विप्रो बेबी सोप’ के लिए अपने अभिनय को दर्शाया था।

    कियारा अडवाणी ने अपने असल अभिनय के व्यवसाय की शुरुआत साल 2014 में की थी। उन्होंने सबसे पहले हिंदी फिल्म ‘फग्ली’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘कबीर सदनानि’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को जिमी शेरगिल, मोहित मारवाह, कियारा अडवाणी, विजेंद्र सिंह और अर्फी लम्बा ने अभिनय किया था। फिल्म में कियारा ने ‘देवी’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में कियारा के अभिनय की तारीफ हुई थी। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप लिस्ट में शामिल होना पड़ा था।

    साल 2016 में कियारा अडवाणी को हिंदी फिल्म ‘एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ में देखा गया था। यह फिल्म ‘नीरज पांडेय’ द्वारा निर्देशित भारतीय क्रिकेट खिलाडी ‘महेन्द्र सिंह धोनी’ के जीवन पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में कियारा ने धोनी की प्रेमिका और पत्नी ‘साक्षी रावत’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में कियारा के अभिनय की क्रिटिक्स ने बहुत सराहना की थी। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में बहुत बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था।

    साल 2017 की बात करे तो उस साल कियारा को हिंदी फिल्म ‘मशीन’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘अब्बास- मस्तान’ थे और फिल्म में कियारा ने ‘सराह थापर’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार को मुस्तफा बरमावळला, कियारा अडवाणी, रोनित रॉय और सुप्रिया कार्णिक ने दर्शाया था। यह फिल्म एक हाई बजट फिल्म थी जिसमे लगभग 30 करोड़ की लागत लगी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाई नहीं की थी और इसी के चलते उसे फ्लॉप लिस्ट में अपना नाम जोड़ना पड़ा था।

    साल 2018 में कियारा ने नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में अभिनय किया था। इस सीरीज में उन्होंने ‘मेघना’ नाम की लड़की का किरदार अभिनय किया था। इस सीरीज में मुख्य किरदार को राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, कियारा अडवाणी, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल, नील भूपलम, नेहा धूपिया, संजय कपूर और आकाश ठोसर ने दर्शाया था। इस सीरीज को दर्शको ने बहुत पसंद किया था। यहाँ कियारा और विक्की कौशिल की जोड़ी को शादी शुदा पति पत्नी के रूप में दर्शाया गया था।

    उसी साल कियारा ने अपना डेब्यू तेलुगु फिल्मो में किया था। उनकी उस साल की पहली तेलुगु फिल्म का नाम ‘भरत अने नेनु’ था, जिसमे कियारा ने ‘वसुमती’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘कोरातला शिव’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को महेश बाबू, कियारा अडवाणी, प्रकाश राज, आमानी, देवराज, ब्रह्माजी और पोसनी कृष्णा मुरली ने दर्शाया था। इस फिल्म ने कुल 2.25 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    साल 2018 में ही कियारा ने अपना डेब्यू म्यूजिक विडिओ में भी किया था। कियारा ने अभिनेता शहीद कपूर के साथ यो यो हनी सिंह द्वारा गाए गाने ‘उर्वशी’ में अभिनय किया था।

    साल 2019 की शुरुआत कियारा अडवाणी ने तेलुगु फिल्म ‘विनया विधिया रमा’ के साथ की थी। इस फिल्म में उन्होंने ‘सीता’ नाम का किरदार अभिनय किया था और फिल्म के निर्देशक ‘बोयापति श्रीनू’ थे। फिल्म में मुख्य किरदारों को राम चरण, कियारा अडवाणी और विवेक ओबेरॉय दर्शा रहे थे। इस फिल्म को दर्शको ने बिलकुल पसंद नहीं किया था जिसकी वजह से फिल्म सीधा फ्लॉप लिस्ट में जाकर शामिल हुई थी।

    इसके बाद कियारा ने कारन जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कलंक’ में एक मुख्य उपस्थिति दर्शाई थी। उन्होंने इस फिल्म में ‘लज्जो’ नाम का किरदार अभिनय किया था और फिल्म के गाने ‘फर्स्ट क्लास’ में डांस भी किया था।

    साल 2019 में कियारा ने अपनी अभी तक की सबसे सफल फिल्म में अभिनय किया था। उन्होंने ‘संदीप वंगा’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कबीर सिंह’ में मुख्य महिला के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में कियारा के किरदार का नाम ‘प्रीती सिक्का’ होता है जो कबीर सिंह की गर्लफ्रेंड होती है। फिल्म में कियारा की जोड़ी शाहिद कपूर के साथ देखने को मिली थी। यह फिल्म साल 2017 में आई तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 3.80 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    इस फिल्म के बाद कियारा का नाम भी भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों की सूचि में जुड़ता हुआ दिख रहा है।

    कियारा की आने वाले फिल्मो की बात करे तो उन्हें साल 2019 के अंत तक हिंदी फिल्म ‘गुड न्यूज़’ में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में कियारा ‘मोनिका बत्रा’ नाम का किरदार अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार को अभिनेता अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर खान दर्शाने वाले हैं।

    इसके बाद साल 2020 में भी उन्हें चार फिल्मो में देखा जायगा। फिल्मो के नाम ‘लक्ष्मी बोम्ब’, ‘इंदू की जवानी’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘शेरशाह’ हैं।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2019, फिल्म ‘भरत अने नेनु’ के लिए ‘बेस्ट फाइंड ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘एशियाविज़न अवार्ड्स’ द्वारा ‘इमर्जिंग स्टार ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।

    कियारा आडवाणी का निजी जीवन

    कियारा अडवाणी की लव लाइफ में फिलहाल कोई नहीं है, कियारा अभी सिंगल हैं। उनके पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में सुशी, कपकेक्स और सीवीड सलाद पसंद है। कियारा के पसंदीदा अभिनेता सलमान खान हैं और अभिनेत्रियों में उन्हें श्रीदेवी और ग्रेस केली पसंद हैं। कियारा अपनी सफलता का श्रेय निर्देशक ‘करन जोहर’ को देतीं हैं क्योंकि करन ने उन्हें बहुत सहायता की है।

    कियारा अडवाणी और ईशा अम्बानी बचपन से ही बहुत अच्छे दोस्त हैं। कियारा का परिवार सलमान खान के बहुत करीब हैं और इसी वजह से कियारा को अक्सर यह बात कही जाती थी की, बॉलीवुड में उन्हें सलमान खान का साथ मिलेगा, जिसकी वजह से उन्हें ज़्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि कियारा ने इस बात को इश्पष्ट किया था की उनकी माँ ने उन्हें एक ही बात समझाई थी, यदि घर बैठे रहेंगे तो कोई उन्हें ढूढ़ते हुए नहीं आने वाला है। उन्हें बहार निकल कर काम करना पड़ेगा। कियारा को बाइक्स का भी बहुत शौक है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *