अनीस बज्मी की रोम-कॉम में नज़र आयेंगे कार्तिक आर्यन और दिशा पटानी

कार्तिक आर्यन और दिशा पटानी को पहले ही नेशनल क्रश घोषित किया जा चुका है। और अब फैंस को बहुत बड़ी ट्रीट मिलने वाली है। दोनों जल्द साथ में एक फिल्म में दिखाई देंगे।

खबरों के अनुसार, निर्देशक अनीस बज्मी ने उन्हें अपनी फिल्म में साइन किया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार करेंगे। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी होगी जिसका शीर्षक अभी तक तय नहीं किया गया है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म टिपिकल बज्मी स्टाइल में बनेगी जिसे देख दर्शक हँसते हँसते लोट-पोट हो जाएँगे।

https://www.instagram.com/p/BuAtcezlzSo/?utm_source=ig_web_copy_link

भूषण कुमार के मुताबिक, “कार्तिक का किसी भी किरदार में घुसने का तरीका मुझे पसंद है और दिशा का काम मैंने ‘भारत’ में देखा है जिसका हम निर्माण कर रहे हैं, वो अच्छी अभिनेत्री हैं। ऑन-स्क्रीन किसी नयी जोड़ी को पेश करना हमेशा दिलचस्प होता है।”

अनीस बहुत लम्बे समय बाद कोई रोम-कॉम बना रहे हैं। उन्होंने कहा-“पारिवारिक कॉमेडी के साथ मेरे सफ़र को हमेशा पसंद किया गया और अब मैं इसका इंतज़ार कर रहा हूँ।”

फिल्म में अपने किरदार पर दिशा ने कहा-“इसमें मैं गर्ल-नेक्स्ट-डोर का किरदार निभा रही हूँ जिससे मैं आसानी से संबंध बना सकती हूँ। किरदार कॉलेज के छात्र हैं और कार्तिक से बेहतर कोई सह-कलाकार नहीं हो सकता है जो जबदस्त कॉमेडी करते हैं।”

https://www.instagram.com/p/BtpYfHQF9a7/?utm_source=ig_web_copy_link

कार्तिक ने भी फिल्म के बारे में बताया। उनके मुताबिक, “मुझे यकीन है कि ये पागलपंती, मजेदार, अनीस बज्मी स्टाइल का सफ़र होगा।”

https://www.instagram.com/p/BtbT0K9BqqE/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *