Thu. Apr 25th, 2024
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019: जानिए 5 आगामी महिला-केंद्रित बॉलीवुड फिल्मों के बारे में...

    ये तो सब जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्वभर में हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। क्या आपको पता है कि ये दिवस पहली बार 110 साल पहले मनाया गया था? जबकि इस दिन लैंगिक समानता को लेकर विश्वभर में प्रदर्शन देखने के लिए मिलता है, बॉलीवुड भी महिलाओं को वो दर्ज़ा देने के लिए कम मेहनत नहीं कर रहा है।

    चूँकि कल पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगी, आइये हम आपको बताते हैं ऐसी आगामी बॉलीवुड फिल्मो के बारे में जो महिला-केंद्रित हैं और महिलाओं की महानता का जश्न मनाने के लिए बन रही हैं-

    सबसे पहले आती है कि मेघना गुलज़ार निर्देशित फिल्म ‘छपाक‘ जिसमे दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म तेजाब हमले की पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की ज़िन्दगी पर आधारित होगी।

    https://www.instagram.com/p/Bt0BNrYA0dz/?utm_source=ig_web_copy_link

    दूसरी है भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक। अमोल गुप्ते के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में श्रद्धा कपूर शीर्षक किरदार निभा रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/BoS5U98lEa_/?utm_source=ig_web_copy_link

    तीसरी है प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड कमबैक फिल्म ‘द स्काई इस पिंक‘ जिसमे उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहन सराफ मुख्य किरदार में नज़र आयेंगे। शोनाली बोस निर्देशित फिल्म दिवंगत प्रेरक वक्ता आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिनकी पल्मोनरी फाइब्रोसिस जैसी बीमारी के चलते 18 वर्ष की आयु में म्रत्यु हो जाती है।

    https://www.instagram.com/p/Bur2uPFHnxE/?utm_source=ig_web_copy_link

    चौथी फिल्म भी एक बायोपिक है जिसमे एक फिल्म पुरानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर शीर्षक किरदार निभाती दिखाई देंगी। फिल्म पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की ज़िन्दगी पर आधारित होगी जो शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाली भी पहली महिला थी।

    https://www.instagram.com/p/Br2AQDvglIp/?utm_source=ig_web_copy_link

    बायोपिक के चलन में, दो शार्पशूटर चन्द्रो और प्रकाशी तोमर की ज़िन्दगी को भी बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म का शीर्षक है ‘सांड की आंख‘ और अनुराग कश्यप और तुषार हीरानंदानी की फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अहम भूमिका में नज़र आएँगी।

    https://www.instagram.com/p/Btp-oCUAYIJ/?utm_source=ig_web_copy_link

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *