Sat. Apr 27th, 2024
    शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कॉफ़ी विथ करण

    अर्जुन कपूर, आमिर खान से लेकर जान्हवी कपूर तक, कई सितारों ने इस सीज़न में करण जौहर के चैट शो में अपना  जलवा बिखेरा। कईयों ने यहाँ अपने रिश्ते की बातें स्वीकारी तो कई ने अपने पूर्व प्रेमी के बारे में कुछ कहा और ठीक ऐसा ही हुआ जब शाहिद कपूर भाई ईशान खट्टर के साथ कॉफ़ी पर आए थे। 

    प्रियंका और निक जोनस को शाहिद ने क्या सलाह दी थी यह तो हमने आपको बताया था पर शाहिद ने एक और बॉलीवुड जोड़े को उनकी शादी के लिए कुछ सलाह दी है।

    शाहिद कपूर निक जोनस को प्रियंका के बारे में देना चाहते हैं यह सलाह

    शाहिद से यह पूछे जाने पर कि वह रणवीर सिंह को उनकी शादी के लिए क्या सलाह देना चाहेंगे, शाहिद ने कहा कि, “उसे ऐसे प्यार करो जैसे रतन रावल सिंह पद्मावती से प्यार करता था।” शाहिद की यह सलाह तो बहुत ही प्यारी है।

    शाहिद जी आपको बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि रणवीर पहले से ही दीपिका को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का प्यार देखते बनता है। दोनों दुनिया के सामने लगातार एक दुसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं। दीपिका और रणवीर एक दुसरे से जितना प्यार करते हैं उतना ही एक दुसरे पर गर्व भी करते हैं।

    रणवीर सिंह अपनी सफलता के पीछे दीपिका का हांथ बताते हैं। रणवीर के अनुसार दीपिका उन्हें जमीन से जुड़े रहने में मदद करती हैं। वहीं दूसरी तरफ दीपिका खुद को रणवीर की तारीफ़ करने से रोक नहीं पाती हैं। रणवीर सिंह प्रतिभावान तो हैं ही पर समय के साथ वह अपने अन्दर के कलाकार को और भी ज्यादा तराशते जा रहे हैं।

    अपनी हर एक फ़िल्म में रणवीर, दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आते हैं। रणवीर सिंह की अगली फ़िल्म ‘गली बॉय’ का ट्रेलर आज जी रिलीज़ हुआ है और दीपिका रणवीर की तारीफ़ करने से अपने आप को रोक नहीं पाई हैं।

    दीपिका ने लिखा है कि, “रणवीर तुम्हे कोई नहीं रोक सकता। मैं तुमसे प्यार करती हूँ और मुझे तुम पर गर्व है।

    यह भी पढ़ें: राजकुमार हिरानी के मीटू मामले में विंता नंदा ने कहा कि किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकती महिलाएं

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *