Fri. Apr 19th, 2024
    सिम्बा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन first week

    रणवीर सिंह और सारा अली खान की फ़िल्म सिम्बा ने पहले सप्ताह में 150 करोड़ रूपये कमा लिए हैं। फ़िल्म समीक्षक और व्यवसाय विशेषज्ञ सुमित कदेल ने इस बात की सूचना ट्विटर के जरिये दी है

    सुमित ने लिखा है कि, “सिम्बा का पहले सप्ताह का कलेक्शन 150 करोड़। ब्लॉकबस्टर ”

    मसाला फ़िल्म होने बावजूद सिम्बा ने विदेशों में अच्छी कमाई कर ली है। देश के बाहर फ़िल्म ने 5 दिनों में ही 50 करोड़ की कमाई कर ली है।

    ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाना रोहित शेट्टी की आदत है और उन्होंने एक बार फिर वही किया है। सिम्बा रोहित शेट्टी की बाकी फ़िल्मों की तरह ही है। सिम्बा इन सपनों के साथ बड़ा होता है कि वह एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर बनेगा और यह किरदार रणवीर सिंह ने बखूबी निभाया है। फ़िल्म दर्शकों को पसंद आ रही है।

    यदि समीक्षकों की बात करें तो फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ‘सिम्बा को 4 स्टार दिए हैं और विनर बताया है। तरण लिखते हैं कि, “यह एक मज़बूत और सम्पूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है। रोहित शेट्टी ने फिर से कर दिखाया है और रणवीर सिंह ने भी जो कमाल के हैं।

    सीटियाँ, तालियाँ, हंसी सब कुछ पक्का है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल होने की उम्मीद कर रहा हूँ।”

    फ़िल्म समीक्षक सुमित कदेल लिखते हैं कि, “सिम्बा 2018 की सबसे मनोरंजक फ़िल्म है और रोहित शेट्टी की अबतक की सबसे अच्छी फ़िल्म है। फ़िल्म में एक्शन, भावनाएं और मनोरंजन सब कुछ है। रणवीर सिंह लाजवाब हैं। अजय और अक्षय की एंट्री दर्शकों को बहुत ज्यादा उत्तेजित कर देती है।”

    रणवीर सिंह के लिए 2018 बहुत अच्छा साल रहा है फिर चाहे यह उनका निजी जीवन हो या फिर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन। उनकी फ़िल्म ‘सिम्बा’ जल्दी ही 200 करोड़ क्लब में जाने वाली है और अगर ऐसा होता है तो 2018 में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ कमाने वाले रणवीर सिंह दुसरे बड़े स्टार बन जाएंगे। पहला नाम सलमान खान का है।

    पिछले साल से ही एक के बाद एक हिट फ़िल्में और दीपिका से अपनी शादी को लेकर रणवीर सिंह लगातार सुर्ख़ियों में बने हैं। रणवीर की फ़िल्म ‘सिम्बा’ हिट हो चुकी है पर रणवीर जानते हैं कि यह सब किसी को भी एक व्यक्ति के रूप में कैसे प्रभावित कर सकता है।

    रणवीर सिंह ने इसके बारे में कहा है कि, “जब आपके साथ ऐसी चीजें होती हैं। या तो आप इसमें विश्वास कर लेते हैं या फिर साधारण रूप से इसे जानते हैं। मैं यह जानता हूँ उसके बाद भी मैं इनसब पर विश्वास करने से बचता हूँ।

    मेरे अनुभवों ने ही मुझे इस तरह का व्यक्ति बनाया है।” रणवीर ने कहा कि अपने संघर्ष के दिनों को याद रखकर वह खुद को जमीन से जोड़े रखते हैं।

    यह भी पढ़ें: गली बॉय ट्रेलर: फ़िल्म निर्माताओं ने अनोखे अंदाज़ में की तारीख की घोषणा

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *