Mon. May 6th, 2024
रणबीर कपूर आलिया भट्ट

जबसे आलिया भट्ट, रणबीर कपूर को डेट करने लगी हैं काफी खुश नज़र आ रही हैं। पहले भी आलिया भट्ट ने यह बताया है कि उन्हें रणबीर कितने पसंद थे। हाल ही के एक साक्षात्कार के दौरान आलिया भट्ट से यह पूछे जाने पर कि फ़िल्म जगत में वह सबसे ज्यादा किसे पसंद करती हैं, उन्होंने रणबीर कपूर का नाम लिया था।

दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और तब्बू ने लियोनार्ड डीकैप्रियो, प्रिटी जिंटा और जॉर्ज माइकल जैसे नाम बताए पर आलिया ने पहले जो कहा था उसी पर टिकी रहीं। आलिया भट्ट ने बताया कि उन्हें रणबीर कपूर पर तब से क्रश था जब वह 11 साल की थीं।

आलिया ने बताया कि रणबीर का कोई पोस्टर उनके कमरे में नहीं था पर वह रणबीर की तस्वीरें निहारा करती थीं। उन्होंने यहाँ भी कहा कि, “मैं जब 11 साल की थी तब रणवीर से मिली थी। मैंने ‘ब्लैक’ के लिए ऑडिशन दिया था। मुझे तभी से उन पर क्रश था।

उसके बाद वह ‘सावरिया’ में आए और मैंने पहले से ही उन्हें देख रखा था।”

आलिया और रणबीर ने नया साल एक साथ बिताया है जिसकी आलिया ने तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में नीतू कपूर, रणबीर की बहन रिद्दिमा कपूर, रणबीर और आलिया नज़र आ रहे हैं। खबरें आ रही थीं कि 2019 के अंत में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी भी कर सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/BsEOeh3AV2Q/

https://www.instagram.com/p/BsFBZGNBlD3/

अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते की खबरें सिर्फ अफवाह नहीं रही। रणबीर और आलिया दोनों ने ही दुनिया के सामने अपने रिश्तों की बात स्वीकार कर ली है। रणबीर-आलिया का प्यार को अयान मुखर्जी की की फ़िल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ के सेट पर पनपा, आज पूरी दुनिया के सामने है।

दोनों एक साथ सबसे पहले सोनम कपूर के रिसेप्शन में शामिल हुए थे और तबसे ही दोनों बिना किसी हिचकिचाहट के अपना प्यार स्वीकारते हैं।

दोनों साथ में कई बार डिनर डेट, फ़िल्मों की स्क्रीनिंग और बॉलीवुड समारोहों पर देखें जाते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर कपूर के माता पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने भी आलिया भट्ट को पसंद कर लिया है और जल्दी ही ऐसा हो सकता है कि भविष्य में दोनों शादी की योजना बनाए।

मुंबई मिरर की एक हाल ही की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को अपने परिवार के व्हाट्सएप्प ग्रुप में शामिल कर लिया है। परिवार के इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्दिमा कपूर साहनी, चाची रीमा जैन और रणबीर कपूर खुद हैं।

ऐसा लग रहा है कि दोनों की शादी जल्दी ही हो सकती हैं वर्ना फैमिली ग्रुप में गर्लफ्रेंड को क्यों कोई शामिल करेगा। रणबीर की माँ नीतू कपूर के आलिया भट्ट को लेकर प्यार के बारे में तो हम सब जानते ही हैं। इन्स्टाग्राम पर नीतू लगातार आलिया के साथ अपनी तस्वीरें लगाती हैं।

नीतू कपूर आलिया की तस्वीरों पर प्यारे कमेंट्स भी करती हैं। आलिया भट्ट के माता-पिता ने भी रणबीर कपूर और उनके परिवार को स्वीकार कर लिया है और सभी लोग आपस में काफी घुल मिल गए हैं।

तो क्या सच में 2019 में रणबीर और आलिया की शादी होने वाली है? जो भी हो पर फैन्स को इस घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार है।

यह भी पढ़ें: जानिये रानी मुखर्जी के विवादित मीटू बयान पर कंगना रनौत की क्या रही प्रतिक्रिया

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *