Sat. Apr 27th, 2024

जब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी तो उन्होंने सबसे पहले इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर ‘प्रियंका चोपड़ा जोनस’ कर दिया था जिसने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। उनसे पहले, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की भी शादी हुई थी मगर मस्तानी अभी भी दीपिका पादुकोण ही है।

अब जब प्रियंका ने नाम बदल दिया है तो उन्हें हर चैट शो पर भी उनके नए नाम से बुलाये जाने लगा। चाहे वो ‘द एलेन शो’ हो, ‘द टुनाइट शो स्टाररिंग जिमी फलों’ हो या ‘द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डों’, देसी गर्ल ने हर जगह अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी के बारे में खुलकर बाते की।

और अब वह बहुत जल्द करण जौहर के चैट शो “कॉफी विद करण 6” पर दिखाई देंगी। इतने सालों बाद, बॉलीवुड की दो कट्टर दुश्मन प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान एक साथ एक शो में दिखाई दे रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BrTG5xUlOTX/?utm_source=ig_web_copy_link

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका शो के फिनाले एपिसोड में ये बतायेंगी कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे ‘जोनस’ क्यों लगा दिया। जब होस्ट करण ने उनसे पूछा कि ‘क्या तुम अब जोनस हो?’ तो प्रियंका जवाब देते वक़्त शर्माने लगी। उन्होंने बताया कि जब उनकी शादी हुई थी तो निक ने पूछा था कि उनका नाम क्या है। जब उन्होंने कहा-‘प्रियंका चोपड़ा जोनस’ तो निक ने हामी भरते हुए कहा-‘हां मैं देख रहा हूँ और इंस्टा पर?’

https://www.instagram.com/p/Br-h00LHHRq/?utm_source=ig_web_copy_link

तब प्रियंका को अहसास हुआ कि उनका नाम तभी ऑफिसियल होगा जब वह उनके सोशल मीडिया पेज पर बदला हुआ दिखेगा और इसलिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे ‘जोनस’ लगा दिया।

स्टार वर्ल्ड ने इस एपिसोड के दो प्रोमो भी जारी किये थे। एक में जब करीना ने बताया कि सैफ ने उन्हें ग्रीस में प्रोपोज़ किया था तो प्रियंका चौंक गयी और कहा कि उन्हें भी प्रपोजल ग्रीस में ही मिला था। गेम शो में ये भी पता चला कि उन्हें निक ब्रदर्स की पहली एल्बम नहीं पता है।

https://www.instagram.com/p/Bt_ZKueHsui/?utm_source=ig_web_copy_link

दूसरे में, जब करण ने प्रियंका से पूछा की वरुण धवन किसको डेट कर रहे हैं? तो अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें नहीं पता। फिर करीना ने मजाक करते हुए कहा कि अपनी जड़े मत भूलो। ये सुनकर प्रियंका और करण हंसने लगे। ये एपिसोड कल रिलीज़ होगा।

https://www.instagram.com/p/Bt_eva6HaLp/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *