Thu. Apr 18th, 2024
    क्या पति रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करना चाहती दीपिका पादुकोण? जानिए कारण

    फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों अवार्ड्स शोज का मौसम चल रहा है। आये दिन कोई ना कोई अवार्ड शो होता ही रहता है और हमें इंडस्ट्री के कुछ खूबसूरत और स्टाइलिश सेलेब्स देखने को मिलते हैं। ऐसी जब फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स की शाम आई तो सितारों ने यहाँ भी अपना टशन दिखाना नहीं छोड़ा और मस्त डिज़ाइनर पोशाकों में शाम को और रंगीन बना दिया।

    https://www.facebook.com/MyNykaa/videos/nykaa-femina-beauty-awards-2019/715449448856584/

    विक्की कौशल के डैपर लुक से रवीना टंडन के चार्म तक, रेड-कारपेट इन सितारों से चमकता रहा। और फिर एंट्री ली बाजीराव-मस्तानी ने यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने। यहाँ भी दोनों हमेशा की तरह सर से लेकर पाँव तक स्टाइल और प्यार में डूबे नज़र आये।

    गुलाबी रंग की गाउन में सारा अली खान काफी क्यूट नज़र आ रही हैं। उनका ये हॉट अवतार जरूर उनके चाहनेवालो को उनका और कायल बना देगा।

    काला रंग सितारों का सबसे पसंदीदा रंग होता है मगर इसको अपने अंदाज़ और आत्मविश्वास से सजाया है ट्विंकल खन्ना ने। अपने शानदार लुक को पूरा करने के लिए, उन्होंने बालो को कर्ल किया है और आँखों में गहरा काला मेकअप किया है।

    विक्की कौशल काफी सिंपल लुक में भी हैंडसम लग रहे थे। सफ़ेद रंग की कमीज के साथ उन्होंने नीले रंग का सूट पहना हुआ था। उनका लुक काफी सिंपल मगर स्मार्ट था।

    तब्बू ने इस बार नया लुक धारण किया है और हमें इससे प्यार हो गया। लाल रंग के गाउन के साथ साथ उनके बाल और मेकअप भी एकदम परफेक्ट थे।

    और फिर सभी की नज़रे घूमी मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन पर। काले रंग की पोषक में वे हमेशा की तरह आकृषक लग रही थी।

    ‘मणिकर्णिका’ से सभी का दिल जीतने वाली अंकिता लोखंडे भी इस शाम में पहुंची। उन्होंने भी शाम के लिए अपने लुक सिंपल रखा। मगर वे इस सीक्विन गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

    मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का जादू रेड-कारपेट पर भी बरक़रार दिखाई दिया। उनकी लाल रंग की क्रॉप टॉप और उसके नीचे वेलवेट स्कर्ट, उनका लुक सबसे अलग और खूबसूरत था।

    डेज़ी शाह इस लुक में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। उन्होंने ना के बराबर मेकअप किया हुआ था और बालों को पीछे छोड़ दिया था।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *