Fri. Apr 26th, 2024
    notepad में word wrap कैसे करें? word wrap in notepad in hindi

    विषय-सूचि

    वर्ड रैप क्या है? (what is word wrap in notepad in hindi)

    जैसा कि हम जानते हैं नोटपैड एक टेक्स्ट एडिटर है जिसका प्रयोग टेक्स्ट लिखने के लिए किया जाता है। इसमें आप टेक्स्ट को लिख कर arrange कर सकते हैं।

    इसमें सबसे ख़ास बात ये है कि टेक्स्ट को किसी formatting कि जरूरत नही होती। नोटपैड में एक टेक्स्ट wrap या word wrap का फीचर दिया गया है जो कि टेक्स्ट को ऐसे wrap कर देता है ताकि वो नीचे कि तरफ स्क्रीन में स्क्रॉल ना हो।

    उदाहरण के तौर पर ये टेक्स्ट देखें:word wrap

    इसमें word wrap नही लगाया गया है।  इस से नोटपैड को छोटा करने या मार्जिन बदलने पर बाकी कि चीजें नही दिख रही है।

    अब नीचे वाले चित्र को देखिये कि कैसे नोटपैड में word wrap को इनेबल कर देने पर वही टेक्स्ट कुछ ऐसा हो जाता है:

    तो अब आप समझ गये होंगे कि word wrap लाइन के अंदर कि सारे टेक्स्ट कंटेंट को wrap कर देता है जिसके कारण टेक्स्ट एडिटर या word प्रोसेसर के विंडो में viewing area के बाहर भी दिखते हैं।

    वर्ड रैप को इनेबल कैसे करें? (how to enable word wrap in notepad in hindi)

    Word wrap को नोटपैड में इनेबल करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं जो कि बिलकुल सरल है:

    1. सबसे पहले अपने नोटपैड को ओपन करें और उसमे कुछ लिखें। अगर पहले से कुछ लिखा हुआ है तो उसे भी wrap कर सकते हैं।
    2. अब उपर नोटपैड के विंडो में उपर Format आप्शन पर क्लीक करें। 
    3. वहां आपको Word Wrap नामक आप्शन दिखेगा जो कि एक चेकबॉक्स के रूप में होता है।  उस चेकबॉक्सको सही कर दें।

    अब आपके नोटपैड में आपका टेक्स्ट word wrap के अंदर आ जाएगा।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    2 thoughts on “नोटपैड में वर्ड रैप क्या है और कैसे करें?”
    1. true or false
      the text wrapping of individual cells can be done by making setting on the cell page of the table property dialog box.

    2. true or false
      the text wrapping of individual cells can be done by making setting on the cell page of the table property dialog box.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *