Fri. Apr 26th, 2024
नच बलिये 9: दृष्टि धामी- नीरज खेमका से वरुण सूद- दिव्या अग्रवाल तक, शो में भाग ले सकती हैं ये 10 जोड़ियाँ

जबसे डांस रियलिटी शो “नच बलिये 9” के आने की खबर मीडिया में आई है, तब से ही फैंस से बीच उत्साह बढ़ गया है। और उत्साह के साथ साथ, दर्शकों में ये जानने की भी उत्सुकता है कि इस सीजन में कौन कौन सी जोड़ियां भाग लेंगी। शो से सम्बंधित अभी तक ये अपडेट आया था कि सलमान खान इस शो का निर्माण और शायद जज भी कर सकते हैं। फिर खबर आई कि सुनील ग्रोवर, जेनिफर विंगेट के साथ मिलकर शो को होस्ट करेंगे हालांकि अभी तक किसी ने भी पुष्टि नहीं की है।

और अब शो में भाग लेने वाली जोड़ियो की सूची आई है। हालांकि, अभी तक इस सूची की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है मगर खबरों के मुताबिक, इन लोगों को सीजन में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है। पिछला सीजन दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने जीता था। इस बार सीजन में उनकी दोस्त अनीता हस्सनंदानी और रोहित रेड्डी नज़र आ सकते हैं। साथ में शो ‘राधाकृष्ण’ में कृष्णा और राधा के किरदार निभाने वाले सुमेध मुदगलकर और मल्लिका सिंह भी दिखाई दे सकते हैं। इन दोनों के डेट करने की खबरें थी मगर दोनों ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।

तो यहाँ उन प्रतियोगियों की सूची पेश है जो शो में थिरकते हुए नज़र आ सकते हैं-

दृष्टि धामी- नीरज खेमका 

दीपक ठाकुर- सोमी खान 

रुबीना दिलैक- अभिनव शुक्ला

 

अनीता हस्सनंदानी- रोहित रेड्डी

रोहन मेहरा- कांची सिंह 

वरुण सूद- दिव्या अग्रवाल 

सुमेध मुदगलकर- मल्लिका सिंह

सना खान- मेल्विन लुइस 

सिद्धार्थ निगम- अवनीत कौर 

रोमिल चौधरी- दीक्षा 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *