Fri. Apr 26th, 2024
    अमित मिश्रा

    दिल्ली कैपटिल्स की टीम के स्टार लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को मुंबई इंंडियंस के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए मैच अपने क्रिकेट करियर में एक और कामयाबी जोड़ ली है। वह आईपीएल के इतिहास में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए है।

    अपना 140वां मैच खेल रहे, अमित मिश्रा ने यह मुकाम दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हासिल किया।

    कुलमिलाकर अब अमित मिश्रा अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालो में दूसरे स्थान पर है।

    लसिथ मिलंगा, जो मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खेलते है उनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट है। उन्होने 115 मैचो में 161 विकेट चटकाए है।

    152 मैचो में 146 विकेट के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पियूष चावला इस सूची में तीसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो और हरभजन सिंह के नाम (126 मैचो में 143) और (153 मैचो में 141 विकेट है)। यह दोनो गेंदबाज इस सूची में चौथे और पांचवे स्थान पर है।

    मैच की बात करे तो दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच नंबर 34 में 40 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर 5 विकेट के नुकसान में 168 रन बनाए।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत बहुत दमदार थी और शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने 6.2 ओवर तक टीम के लिए 49 रन बना लिए थे। लेकिन उसके बाद अगली गेंद पर शिखर धवन 35 रन के स्कोर पर राहुल चाहर का शिकार बन गए। जिसके बाद से दिल्ली के लिए यह मैच पलटता दिखा।

    उसके बाद दिल्ली की टीम पूरे मैच में कोई मजबूत साझदारी नही कर पाई जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के सात खिलाड़ी दोहरे अंक के स्कोर तक भी नही पहुंच पाए। मुंबई की टीम से राहुल चाहर ने अपने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

    इस जीत के साथ अब मुंबई इंडियंस की टीम 9 मैचो में 6 जीत के साथ अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स के बाद दूसरे स्थान पर आ गई है। वही दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक स्थान नीचे खिसकर तीसरे स्थान पर है।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *