Thu. Apr 18th, 2024
    मुंबई पुल दुर्घटना: अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शोक संतप्त परिवार को दी संवेदनाएं

    कल शाम जब मुंबई में बड़ी मात्रा में यात्री अपने घर वापस जा रहे थे तो एक भयानक दुर्घटना ने जगह ली जिसने सभी को चौका दिया। मुंबई छत्रपति शिवजी टर्मिनस पर मशहूर फुट-ओवर ब्रिज जो रेलवे स्टेशन को सड़क की दूसरी साइड से जोड़ता है, अचानक ही गिर पड़ा जिसमे 5 लोगो की मौत हो गयी और 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

    फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है और इस दौरान, देश भर से लोगों ने मामले में शोक और हैरानी जताई है। और उनमे से बॉलीवुड सितारें भी मौजूद हैं जिन्होंने मृत लोगो के परिजनों के लिए प्रार्थना की है।

    अमिताभ बच्चन ने लिखा-“दुःख में और मौन प्रार्थना में .. !! मुंबई शहर।” वही रितेश देशमुख ने लिखा-“कितनी भयानक त्रासदी थी। बहुत बुरा लगा जान कर कि कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और घायलों के लिए प्रार्थना। ये मुंबई के पुल का गिरना बचाया जा सकता था। ये लापरवाही मांफ नहीं की जाएगी।”

    हरलीन सेठी ने लिखा-“मरे हुए लोगों के कारण उदास हूँ और मृत लोगों के परिजनों के लिए हार्दिक संवेदनाएं। घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करती हूँ। मुझे नहीं पता कि अगर ये दोष देने का वक़्त है या इसे ‘दुर्घटना’ समझ कर जाने देने का वक़्त है। अब से, समझदारी से चुनाव करना।”

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुंबई पुल दुर्घटना में मरे हुए लोगों पर शोक जताया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा-“मुंबई में फुट-ओवर ब्रिज दुर्घटना में मरे हुए लोगों के कारण बहुत दुखी हूँ। शोक संतप्त परिवार के लिए मेरी प्रार्थना। चाहता हूँ कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए। महाराष्ट्र सरकार प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान कर रही है।”

    इस दौरान, महाराष्ट्र्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बयान जारी किया है जिसमे लिखा है-“मरे हुए लोगों के परिजनों को 5 लाख रूपये दिए जाएंगे और घायल लोगों को 50,000 रूपये का भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार उनके इलाज का खर्चा उठाएगी।”

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *