बधाई हो

फ़िल्म ‘बधाई हो’ ने 17 दिनों में 100.10 करोड़ की कमाई कर ली है। फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही है।

फ़िल्म ‘बधाई हो’ बॉक्स ऑफिस पर 100.10 करोड़ की कमाई कर चुकी है और फ़िल्म अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। फ़िल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा नीता गुप्ता, गजराज राव, और सान्या मल्होत्रा भी हैं। फ़िल्म एक अधेड़ उम्र के जोड़े की कहानी है जो असामयिक रूप से प्रेग्नेंट हो जाते हैं।

पिछले दो हफ़्तों में फ़िल्म बधाई हो ने सबकी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और फ़िल्म समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की है।

फ़िल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए फ़िल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी दी है। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की फ़िल्म क्रिटिक शुभ्रा गुप्ता ने फ़िल्म की तारीफ़ करते हुए कहा कि,”बधाई हो एक कॉमेडी फ़िल्म है जिसमें टांग अड़ाने वाले पड़ोसी, दुष्ट रिश्तेदार और मध्यम वर्ग में होने वाली शादी दिखाई गयी है। नीना गुप्ता ने एक प्यारी माँ,पत्नी और बहु के रूप में शानदार काम किया है। नीना का यह किरदार अपने आप में भी बहुत प्रभावशाली है।

गजराज राव नीना के कदम से कदम मिला कर चलते नज़र आ रहे हैं और यह काम करता है। फ़िल्म देखते हुए हम तब आश्चर्यचकित रह जाते हैं जब नीना के गर्भवती होने की खबर मिलती है और उस समय सभी कलाकारों की परफोर्मेंस देखने लायक है। ‘बधाई हो’ बधाई का पात्र है।”

इसी के साथ फ़िल्म ‘बधाई हो’ 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *