Fri. Mar 29th, 2024
    nick priyanka maybach car

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का प्यार देखते बनता है। हाल ही में अपनी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग ख़त्म करके कर आकाश अम्बानी की शादी में शरीक होने के बाद प्रियंका अमेरिका वापस गई हैं जहाँ उनके पति निक एक शानदार सरप्राइज गिफ्ट के साथ उनका इंतज़ार कर रहे थे।

    जोनस ब्रदर्स द्वारा हाल ही में रिलीज़ किये गए गाने की सफलता पर निक ने प्रियंका को मेबैक की महँगी कार गिफ्ट की है।  प्रियंका काफी खुश लग रही थीं और इस बात को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि, “जब पति पहले स्थान पर आता है तब पत्नी को मेबैक मिलती है। प्रस्तुत है एक्स्ट्रा चौपड़ा जोनस। हाहा, मैं तुमसे प्यार करती हूँ बेबी। दुनिया का सबसे अच्छा पति।”

    https://www.instagram.com/p/Bu7YQKkl_Wf/

    निक जोनस का नया गाना बिलबोर्ड हॉट 100 में पहले स्थान पर पहुंच गया है। प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमाल के जवाब दे रहे हैं।

    जोनस ब्रदर्स- निक, जो और केविन ने पिछले हफ्ते अपनी वापसी की और यह उनके प्रशंसकों के साथ एक खास मौका  बन गया, जो चार साल पहले बैंड के विभाजन के बाद से नए संगीत की प्रतीक्षा कर रहे थे। ‘Sucker’ का संगीत वीडियो इंग्लैंड में शूट किया गया है और इसमें तीनों भाइयों की पार्टनर्स  प्रियंका, डेनिएल और सोफी टर्नर मौजूद हैं।

    गाने के नंबर 1 पर आने से प्रियंका काफी खुश थीं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा था कि, “इस तरह घर आना बहुत अच्छा लगा। मुझे तुमपर गर्व है।”

    https://www.instagram.com/p/Bu7ONnaF3nY/

    जोनास ब्रदर्स का बैंड 2005 में बना था। बैंड ने बर्निन अप, होल्ड ऑन और फ्लाई विद मेरे जैसे हिट्स बनाए हैं। वे 2013 में अलग हो गए थे।

    यह भी पढ़ें: जानिये क्यों नहीं करना चाहती परिणीति चोपड़ा शादी?

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *