Mon. May 6th, 2024
द कपिल शर्मा शो पर पहुँचे रणवीर और सारा

कपिल शर्मा जल्द छोटे पर्दे पर एक नये अवतार में वापसी कर रहे हैं। उनका शो “द कपिल शर्मा शो” इस साल के अंत यानी 29 दिसम्बर को टीवी पर प्रसारित होगा। इस शो का एक टीज़र जारी किया गया है जिसमे कपिल शर्मा पूरे जोश में लोगों को हसाते हुए नज़र आ रहे हैं। उनके पहले मेहमान हैं- रणवीर सिंह, सारा अली खान और निर्देशक रोहित शेट्टी। ये तीनों अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ का प्रचार करने कॉमेडी शो में आये हैं।

सोनी टीवी ने इस एपिसोड का एक 30 सेकंड का क्लिप जारी किया है। विडियो में, किकू शारदा दर्शकों को ये बताते हुए नज़र आ रहे हैं कि कपिल इतने दिनों तक छोटे पर्दे से क्यों गायब थे। ऊपर से कपिल और किकू की नोक झोक आपको पुराने सीजन की याद दिला देगी।

कपिल शर्मा के दोस्त और कॉमेडियन चन्दन प्रभाकर ने भी ट्वीट कर इस शो में वापस आने की खबर दी। उन्होंने लिखा-“हम आ गए हैं। स्वागत नहीं करोगे।”

कुछ दिनों, पहले मेकर्स ने एक और विडियो जारी किया था जिसमे सलमान खान अपने पिता सलीम खान और भाई अरबाज़ और सोहेल खान के साथ जोर जोर से हसते हुए नज़र आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BrarU7ThiqT/?utm_source=ig_web_copy_link

इस बार इस सीजन में, कपिल के साथ किकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह और चन्दन प्रभाकर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आयेंगे। और सबसे दिलचस्प है इस शो में कृष्णा अभिषेक का दिखना जिन्हें पहले कपिल का कट्टर दुश्मन माना जाता था। इस शो का ट्रेलर पिछले महीने सोनी टीवी ने रिलीज़ किया था।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *