Sat. Apr 20th, 2024
    रणवीर आलिया भट्ट, गली बॉय डीवाईन

    ‘गली बॉय’ विवियन फर्नांडिस उर्फ ​​डिवाइन और नावेद शेख उर्फ ​​नाइजी के जीवन पर आधारित है। रणवीर ने भूमिका के लिए कड़ी मेहनत की है और दिव्य और नैजी से रैप सिखा है। हाल ही में एक साक्षात्कार में, रैपर डिवाइन ने बताया कि वह रणवीर के रैप की स्मूद डिलीवरी के लिए श्रेय नहीं ले सकते क्योंकि रणवीर ने  यह सब अपने दम पर किया है।

    रणवीर सिंह बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेता हैं। वह एक महान प्रतिभा के धनी हैं, अभिनय को जानते हैं और स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति कमल की होती है। बाजीराव-मस्तानी, पद्मावत इसके दो ताजा उदाहरण हैं। 

    डिवाइन ने कहा कि रणवीर को रैप करने के लिए किसी भी औपचारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं थी। हम बस स्टूडियो में पहुँच जाते थे पर सारा काम रणवीर खुद से ही करते थे।

    रणवीर ने डिवाइन के साथ कड़ी मेहनत की है और उनके साथ रैप का अभ्यास किया करते थे।

    बॉलीवुड के प्रतिभावान कलाकार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी अगली फ़िल्म गली बॉय के रिलीज़ के लिए तैयार हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। आलिया और रणवीर पहली बार एक साथ आ रहे हैं।

    फ़िल्म एक म्यूजिकल ड्रामा है और हाल ही में फ़िल्म निर्माताओं ने एक अनोखे अंदाज़ में फ़िल्म के ट्रेलर की तारीख की घोषणा की है।

    गली बॉय के ट्रेलर की तारीख बताते हुए निर्देशक जोया अख्तर ने फ़िल्म का एक म्यूजिकल क्लिप शेयर किया है जिसमें रणवीर सिंह रैप गाते नज़र आ रहे हैं और साथ ही फ़िल्म के कुछ दृश्य भी चल रहे हैं।

    फ़िल्म का एक गाना ‘असली हिप हॉप’ यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया है और साथ ही ट्रेलर की तारीख भी बता दी गई है। गाने के अंत में रणवीर सिंह यह कहते नज़र आ रहे हैं कि, “अपना टाइम आएगा।”

    फ़िल्म गली बॉय एक स्ट्रीट रैपर विवियन फ़र्नान्डिस उर्फ़ डीवाईन और नवेद शैख़ उर्फ़ नैजी की ज़िन्दगी पर आधारित है। गली बॉय का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा।

    फ़िल्म के कुछ पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज़ कर दिए गए हैं। आलिया रणवीर के अलावा फ़िल्म में कुब्ब्रा सेट और कल्की कोएच्लिन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या कपिल शर्मा ने सच में अपनी फीस घटा दी है? जानिये कृष्णा अभिषेक ने इसपर क्या कहा

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *