Thu. Apr 25th, 2024
    दीपिका रणवीर हनीमून

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने हनीमून से लौट आए हैं और उनके प्रशंसक अपना उत्साह रोक नहीं पा रहे। जैसे ही एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, वो कुछ ही समय में वायरल हो गई।

    हवाई अड्डे पर शटरबग्स द्वारा दोनों की तस्वीरें ले गईं और एक पापराज़ी द्वारा उनका अभिवादन भी किया गया था। इस जोड़े के आज मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद थी, और यह खबर सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रही थी।

    दीपिका और रणवीर हाथ से हाथ हिलाते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले और उनके चेहरे पर जीवंत मुस्कान थी, यह ठीक उसी तरह था जैसे वे एक सप्ताह पहले मुंबई से रवाना हुए थे।

    दीपिका और रणवीर दोनों ही इस मौके पर शानदार लग रहे थे। आइये आपको दिखाते हैं इस मौके की कुछ प्यारी तस्वीरें।

    https://www.instagram.com/p/BsTFsleDiNE/

    https://www.instagram.com/p/BsTF7fuD5gu/

    रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘सिम्बा’ के नए बॉक्स ऑफिस आंकड़े को जानने के लिए पढ़िए:सिम्बा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 190.64 करोड़ की कमाई के साथ सिम्बा शामिल हुई इस साल की सबसे बड़ी तीन फ़िल्मों में

    https://www.instagram.com/p/BsTHZHaD0El/

    https://www.instagram.com/p/BsTFwUYHf7s/

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का प्यार देखते बनता है। दोनों दुनिया के सामने लगातार एक दुसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं। दीपिका और रणवीर एक दुसरे से जितना प्यार करते हैं उतना ही एक दुसरे पर गर्व भी करते हैं।

    रणवीर सिंह अपनी सफलता के पीछे दीपिका का हांथ बताते हैं। रणवीर के अनुसार दीपिका उन्हें जमीन से जुड़े रहने में मदद करती हैं। वहीं दूसरी तरफ दीपिका खुद को रणवीर की तारीफ़ करने से रोक नहीं पाती हैं। रणवीर सिंह प्रतिभावान तो हैं ही पर समय के साथ वह अपने अन्दर के कलाकार को और भी ज्यादा तराशते जा रहे हैं।

    अपनी हर एक फ़िल्म में रणवीर, दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आते हैं। रणवीर सिंह की अगली फ़िल्म ‘गली बॉय’ का ट्रेलर आज जी रिलीज़ हुआ है और दीपिका रणवीर की तारीफ़ करने से अपने आप को रोक नहीं पाई हैं।

    दीपिका ने लिखा है कि, “रणवीर तुम्हे कोई नहीं रोक सकता। मैं तुमसे प्यार करती हूँ और मुझे तुम पर गर्व है।

    यह भी पढ़ें: सोनचिड़िया ट्रेलर रिलीज़: कभी नहीं देखा होगा सुशांत और भूमि पेड्नेकर का यह रूप

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *