Fri. Mar 29th, 2024
    रणवीर दीपिका पादुकोण उपनाम

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का प्यार देखते बनता है। दोनों दुनिया के सामने लगातार एक दुसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं। दीपिका और रणवीर एक दुसरे से जितना प्यार करते हैं उतना ही एक दुसरे पर गर्व भी करते हैं।

    रणवीर सिंह अपनी सफलता के पीछे दीपिका का हांथ बताते हैं। रणवीर के अनुसार दीपिका उन्हें जमीन से जुड़े रहने में मदद करती हैं। वहीं दूसरी तरफ दीपिका खुद को रणवीर की तारीफ़ करने से रोक नहीं पाती हैं। रणवीर सिंह प्रतिभावान तो हैं ही पर समय के साथ वह अपने अन्दर के कलाकार को और भी ज्यादा तराशते जा रहे हैं।

    अपनी हर एक फ़िल्म में रणवीर, दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आते हैं। रणवीर सिंह की अगली फ़िल्म ‘गली बॉय’ का ट्रेलर आज जी रिलीज़ हुआ है और दीपिका रणवीर की तारीफ़ करने से अपने आप को रोक नहीं पाई हैं।

    दीपिका ने लिखा है कि, “रणवीर तुम्हे कोई नहीं रोक सकता। मैं तुमसे प्यार करती हूँ और मुझे तुम पर गर्व है।

    दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह गली बॉय
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    दीपिका और रणवीर फिलहाल छुट्टियाँ मना रहे हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी अगली फ़िल्म गली बॉय के रिलीज़ के लिए तैयार हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। आलिया और रणवीर पहली बार एक साथ आ रहे हैं।

    फ़िल्म एक म्यूजिकल ड्रामा है और हाल ही में फ़िल्म निर्माताओं ने एक अनोखे अंदाज़ में फ़िल्म के ट्रेलर की तारीख की घोषणा की है।

    गली बॉय के ट्रेलर की तारीख बताते हुए निर्देशक जोया अख्तर ने फ़िल्म का एक म्यूजिकल क्लिप शेयर किया है जिसमें रणवीर सिंह रैप गाते नज़र आ रहे हैं और साथ ही फ़िल्म के कुछ दृश्य भी चल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: राधिका आप्टे, सिद्धांत कपूर की फिल्म बोम्बैरिया की रिलीज़ डेट हुई कन्फर्म, देखें ट्रेलर

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *