Fri. Apr 19th, 2024
    kesari becomes highest grosser of akshay kumaar

    अक्षय कुमार की ‘केसरी’ 2019 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से के बन गई है और इसके अलावा यह अक्षय कुमार की भी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन चुकी है।

    केसरी’ 1897 की बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है, जिसने ब्रिटिश भारतीय दल के 21 सिखों को 10,000 अफगान सिपाहियों से युद्ध किया था। शहीद होने से पहले सिख, दुश्मन के लगभग 900 सैनिकों को मारने में कामयाब रहे थे। महान युद्ध के उपलक्ष्य में हर साल 12 सितंबर को सारागढ़ी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    केसरी‘ को 21 मार्च को रिलीज़ होने के बाद, काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और यह 2019 की सबसे बढ़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म संयुक्त रूप से धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और एज़्योर एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

    दूसरे सप्ताह में अपनी स्थिर गति के साथ, फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ और ‘राउडी राठौर’ को पीछे छोड़ते हुए अक्षय कुमार की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

    13 दिनों की बॉक्स ऑफिस दौड़ के अंत में, केसरी ने कुल 131.03 करोड़ रुपये की कमाई की है और अक्षय कुमार की ‘एयरलिफ्ट’ (129 करोड़) और ‘राउडी राठौर’ (131 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए ‘2.0’ (हिंदी- 188 करोड़) और ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा (133.60 करोड़) पीछे उनकी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

    होली पर एक शानदार शुरुआत के बाद, केसरी पहले सप्ताहांत में पर्याप्त वृद्धि दिखाने में विफल रही लेकिन इसके बाद फिल्म ने अच्छी तरह से ट्रेंड किया।

    अक्षय कुमार की बड़ी फिल्मों के संग्रह पर एक नज़र डालते हैं:

    2.0 (हिंदी)2018- 188.00 करोड़

    टॉयलेट: एक प्रेम कथा 2017- 133.60 करोड़

    केसरी 2019- 131.03 करोड़

    राउडी राठौर 2012- 131.00 करोड़

    एयरलिफ्ट 2016 -129.00 करोड़

    रूस्तम 2016 -127.42 करोड़

    जॉली एलएलबी 2, 2017 -117.00 करोड़

    हाउसफुल 2, 2012- 114.00 करोड़

    हॉलिडे 2014- 112.65 करोड़

    हाउसफुल 3, 2016- 107.70 करोड़

    यह भी पढ़ें: विक्की कौशल ने की हरलीन सेठी से ब्रेकअप की पुष्टि, कैटरीना कैफ हैं ज़िम्मेदार?

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *