Thu. Apr 25th, 2024
    जाह्नवी कपूर ईशान खट्टर

    ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की फ़िल्म ‘धड़क’ के बाद उनके फैन्स एक साथ दोनों को दुबारा देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। ईशान और जान्हवी ने फ़िल्म में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था और एक बार फिर दोनों साथ नज़र आए लक्स गोल्डन रोज़ अवार्ड में।

    ईशान और जान्हवी ने लक्स गोल्डन रोज़ अवार्ड समारोह में एक साथ डांस किया है और यह डांस देखकर आप उनकी फ़िल्म धड़क भूल जाएंगे।

    https://www.instagram.com/p/BqWbNVdg6HO/

    https://www.instagram.com/p/BqWbUpsAA-Q/

    https://www.instagram.com/p/BqWbY9tgSc9/

    ईशान और जान्हवी का यह एक्ट उनकी फ़िल्म के गाने ‘झिंगाट्ट’ से शुरू हुआ और आगे उन्होंने संजू फ़िल्म के गाने ‘कर हर मैदान फ़तेह’ पर भी डांस किया। ईशान साधारण कपड़ों में थे और जान्हवी ने लाल रंग के कपडे पहन रखे थे।

    इस समारोह में रेड कार्पेट पर चलते समय जान्हवी ने रीम एकरा द्वारा डिज़ाइन की गई सफ़ेद गाउन पहन रखी थी और ईशान ने सफ़ेद शर्ट सूट।

    https://www.instagram.com/p/BqWTJLbgZgR/

    https://www.instagram.com/p/BqW2znlH-Tu/

    https://www.instagram.com/p/BqWdKmIg3bQ/

    जान्हवी कपूर ने करण जौहर के द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘तख्त’ साइन की है जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर भी हैं।

    जान्हवी कपूर करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विथ करण’ पर अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के साथ आ रही हैं और ख़बर यह भी है कि ईशान खट्टर शो पर शाहिद कपूर के साथ आएँगे। ईशान और जान्हवी कब एक साथ वापस आ रहे हैं इसके बारे में तो कुछ भी सुनने में नहीं आया है।

    पर इस समारोह में ईशान और जान्हवी को देखकर दर्शकों को मज़ा जरूर आया होगा। ईशान और जान्हवी असल ज़िन्दगी में भी एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। चाहे ईशान की जन्मदिन पार्टी हो या फिर बाहर खाना, ईशान और जान्हवी कई मौकों पर एक साथ देखे जाते हैं।

    क्या आपने ईशान और जान्हवी का यह डांस देखा ? आपको यह कैसा लगा कमेंट करें और हमें बताएँ।

    यह भी पढ़ें:कॉफ़ी विथ करण 6: सैफ अली खान और सारा ने की निजी ज़िन्दगी से जुड़ी हुई बातें

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *