Sat. Apr 20th, 2024
    शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

    ईशान खट्टर आज 23 साल के हो गए हैं। आधी रात को उनकी बर्थडे पार्टी थी जिसमें शाहिद कपूर ,मीरा राजपूत के साथ-साथ जान्हवी कपूर और ईशान की माँ नीलिमा अज़ीम भी पहुचीं। 

    ईशान खट्टर ने बड़े पर्दे पर उनकी पहली फ़िल्म ‘धड़क’ में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। धड़क में ईशान ने मधू भागला का किरदार निभाया है। फ़िल्म में जान्हवी कपूर के साथ ईशान की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

    आज ईशान का बर्थडे है। ईशान 23 साल के हो गाए हैं। आज ही के दिन ऐश्वर्या राय का भी जन्मदिन है। इशान, बांद्रा में आधी रात को जान्हवी कपूर, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए दिखे। ईशान खट्टर की माँ भी उनके साथ वहां मौजूद थी।

    ईशान ने एक प्रिंटेड सफ़ेद शर्ट और जीन्स पहन रखी थी और उनकी माँ नीलिमा ने पीले रंग का कुरता पहन रखा था। जान्हवी कपूर ने एक साधारण ड्रेस पहन रखी थी। जान्हवी और ईशान फ़िल्म धड़क के सेट पर अच्छे दोस्त बन गए थे और दोनों लगातार एक दुसरे के बारे में  मजाकिया और प्यार भरे पोस्ट करते नज़र आते हैं।

    https://www.instagram.com/p/BpnK1OlAdSj/?taken-by=manav.manglani

    https://www.instagram.com/p/BpnJ_axABKL/?taken-by=manav.manglani

    https://www.instagram.com/p/BpnJQnrgjTb/?taken-by=manav.manglani

    https://www.instagram.com/p/BpnGKM3g2Uq/?taken-by=manav.manglani

    मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ ईशान शाहिद कपूर के साथ ‘कॉफ़ी विथ करण’ शो पर आने वाले हैं और जान्हवी इस शो पर आएंगी अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के साथ। जान्हवी कपूर की अगली फ़िल्म ‘तक्थ’ है जिसमें वह रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट और भूमि पेड्नेकर के साथ काम कर रही हैं।

    ईशान की आने वाली फिल्मों के बारे में फ़िलहाल कोई खबर नहीं है।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *