Thu. Mar 28th, 2024
    अर्जुन कपूर बोनी कपूर

    बॉलीवुड प्रोड्यूसर और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, ने अपना 63 वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उनके भाई संजय कपूर, भाभी शानाया कपूर और चारो बच्चे ख़ुशी कपूर, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर और अन्शुला भी मौजूद रहे।

    बोनी कपूर का यह जन्मदिन यादगार बनाने के लिए पिछली रात पूरा कपूर खानदान इक्कट्ठा हो गया था। जन्मदिन मनाने के बाद उनके भाई संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर पूरे परिवार की एक तस्वीर शेयर की और अर्जुन ने उसी तस्वीर को और भी अच्छे शीर्षक के साथ शेयर किया।

    अर्जुन ने बोनी कपूर को उनकी फ़िल्म ‘मिस्टर इंडिया’ की याद दिलाते हुए कभी-भी निराशावादी होने से मना किया और उन्होंने कहा कि बुरे समय के बाद अब सब कुछ अच्छा होगा। बोनी को ज़िन्दगी भर की खुशियों की दुआएं देते हुए उनके बाकी तीनों बच्चों का नाम भी लिखा।

    https://www.instagram.com/p/BqAsdk4AKcp/

    अर्जुन ने लिखा कि,”आपने एक फ़िल्म बनाई थी ‘मिस्टर इंडिया’ जिसमें एक महत्वपूर्ण गाना था ‘ज़िन्दगी की यही रीत है हार के बाद ही जीत है’ बुरा समय बीत गया है अब सब अच्छा ही होगा। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ।”

    https://www.instagram.com/p/Bj2d0Iygqkm/

    अर्जुन कपूर ने हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में काम किया है जिसमें उनके साथ परिणिति चोपड़ा भी थीं। जान्हवी कपूर ने शशांक खैतान की फ़िल्म ‘धड़क’ में ईशान खट्टर के साथ काम किया है।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *