Fri. Apr 26th, 2024
    क्या आलिया भट्ट ने साइन की पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक? जानिए अभिनेत्री का जवाब

    आलिया भट्ट जैसे जैसे फिल्में करती जा रही हैं, उनकी प्रतिभा और निखरती जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में, ज़ोया अख्तर निर्देशित फिल्म ‘गली बॉय‘ में अभिनय किया था। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म को दर्शको से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। और अब अभिषेक वर्मन निर्देशित फिल्म ‘कलंक‘ से फिर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

    इसके अलावा वह अयान मुख़र्जी की ‘ब्रह्मास्त्र‘, महेश भट्ट की ‘सड़क 2‘ और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाल्लाह‘ में भी अभिनय करती दिखाई देंगी। उनके भावी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की जाये तो, ऐसी खबरें थी कि वह पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक में भी नज़र आएँगी।

    हाल ही में मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान, उनसे करण जौहर की ‘तख़्त’ और अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक के बारे में पूछा गया।

    https://www.instagram.com/p/BwAF9SpDvRq/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Bv9XFSTDe3_/?utm_source=ig_web_copy_link

    आलिया ने जवाब दिया-“हां, ‘तख़्त’ आ रही है। करण जौहर फिर मेरा निर्देशन कर रहे हैं, मेरे डेब्यू ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ के सात साल बाद, और इसे ये खास बनाता है। बाकि फिल्मो को लेकर भी अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन जिन जिन का मैंने उल्लेख किया है, केवल उन्ही की पुष्टि हुई है। ज़ाहिर है, मैं हमेशा अच्छे किरदारों को देखूंगी और मैं बाकि प्रोजेक्ट्स के लिए बातचीत कर रही हूँ।”

    इसका मतलब है कि आलिया ने अभी अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक साइन नहीं की है। शुरुआत में, ऐसी खबरें थी कि कंगना रनौत ये फिल्म करने वाली है मगर ये खबर खारिज कर दी गयी। अब देखना ये है कि क्या आलिया माउंट एवेरेस्ट पर फ़तेह पाने वाली पहली अपंग महिला अरुणिमा सिन्हा का किरदार निभाएंगी।

    इस दौरान, वह अपनी आगामी फिल्म ‘कलंक’ के प्रचार में व्यस्त हैं। करण जौहर निर्मित फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *