Fri. Mar 29th, 2024
    आम खाने के फायदे

    आम को फलों के राजा की संज्ञा दी गई है। आम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही इसे खाने के फायदे भी होते हैं।

    इस लेख के जरिये हम आम से सम्बंधित चर्चा करेंगे। इसके अलावा आम खाने के फायदे के बारे में चर्चा करेंगे।

    आम का महत्व

    सेहत की दृष्टि से आम का बहुत महत्व है। आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    आम में विटामिन, प्रोटीन और अन्य कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।

    आम में फ़ाइबर की एक प्रचुर मात्रा पायी जाती है जो पेट और पाचन के लिए लाभदायक होती हैं।

    आम के विषय में अनेक कहानियाँ प्रसिद्ध हैं। भारतीय सभ्यता में आम को एक पवित्र फल माना गया है।

    इसका उपयोग अनेक रीति रिवाज़ों में भी किया जाता है। आम के पत्ते का उपयोग शादी विवाह में सजावट हेतु किया जाता है।

    पोषक तत्वों की दृष्टि से

    आम अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है जोकि स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक होते हैं।

    आम में संतृप्त वसा व सोडियम की बहुत कम मात्रा होती है।

    इसके अतिरिक्त आम विटामिन ए, विटामिन बी-काम्प्लेक्स, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, रायबोफ़्लेविन, थायमीन, कैलशियम, आयरन, ज़िंक, कॉपर, कैरोटीन, क्रिप्टो-एक्सथिन और लाईकोपीं से परिपूर्ण होता है।

    आम खाने के फायदे

    स्वास्थ्य के लिए आम बहुत ज़्यादा लाभकारी होता हैं। हमारी सेहत के लिए आम खाने के फायदे निम्नवत हैं:

    1. वजन बढ़ाने हेतु

    एक शोध में यह बात सामने आयी है कि 150 ग्राम आम का टुकड़ा 86 कैलोरी से परिपूर्ण होता है।

    इस प्रकार आम का सेवन करने से वजन सरलता से बढ़ाया जा सकता है।

    जो लोग दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें आम का सेवन करना चाहिए।

    आम स्टार्च से परिपूर्ण होता है जो शुगर में परिवर्तित होकर वजन बढ़ाने में सहायता करता है।

    2. मुंहासों का इलाज

    शायद आपको ये बात न पता हो कि आम का सेवन करने से त्वचा संबंधी समस्याओं से भी निजात मिलती है।

    नियमित रूप से आम का सेवन करने पर मुहाँसे या दाग़ धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है।

    और तो और, आहार में आम की एक निश्चित मात्रा लेने से त्वचा पर निखार भी आता है।

    आम त्वचा के रोमछिद्रों को खोलने का कार्य करता है।जब ये रोमछिद्र खुल जाते हैं तो त्वचा के अंदर पाए जाने वाले हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं।

    इस प्रकार, हानिकारक तत्वों के बाहर निकल जाने से मुँहासे की समस्या भी खत्म हो जाती है।

    त्वचा के रोमछिद्र खोलने के लिए यह ज़रूरी नहीं है कि आप आम को खाएँ ही, बल्कि आप आम का गूदा निकाल कर उससे अपने चेहरे पर मसाज़ भी कर सकते हैं।

    3. कैंसर से सुरक्षा

    आम खाने से कैंसर की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।

    आम में पेक्टिन की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जो कैंसर बनाने वाली कोशिकाओं को विभाजित होकर बढ़ने नहीं देता है।

    इस प्रकार आम खाने से कैंसर से बचा जा सकता है।

    एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि आम एंटी-ऑक्सिडंट यौगिको से परिपूर्ण होता है जो कोलेन कैंसर, स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और ल्यूकेमिया से शरीर की रक्षा करता है।

    4. आयु रोधी फल

    आम को आयु रोधी फल भी कहा जाता है।

    आम में विटामिन ए व विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पायी जाती है जो शरीर में कोलेजन प्रोटीन का निर्माण करती है।

    यह प्रोटीन शरीर के संयोजी ऊतकों की रक्षा करता है। फलस्वरूप त्वचा पर निखार आता है और त्वचा जवान दिखाई देती है।

    5. यौन संबंधों के लिए

    एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि आम विटामिन ई से परिपूर्ण होता है जोकि यौन सम्बंधो को समृद्ध बनाता है।

    आम को प्रेम फल भी कहा जाता है क्योंकि आम में मौजूद विटामिन ई पुरुषों में सेक्स हार्मोन का नियमन करके सेक्स ड्राइव को बढ़ावा देता है।

    इसके अतिरिक्त आम में ज़िंक नामक तत्व पाया जाता है जो महिला व पुरुष दोनों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है।

    6. प्रतिरक्षा तंत्र के लिए

    आम बीटा कैरोटीन की मात्रा में धनी होता है।

    यह तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    आम में मौजूद रायबोफ़्लेविन किसी भी वाइरल या बैक्टीरीयल संक्रमण से शरीर की रक्षा करता है।

    यदि हमारा शरीर किसी बैक्टीरिया या वाइरस से संक्रमित हो भी जाता है तो ये उससे लड़ने में हमारी मदद करता है।

    इसके अतिरिक्त, आम में पाया जाने वाला विटामिन के ख़ून का थक्का ज़माने में सहायता करता है जिससे कि चोट लगने पर अधिक मात्रा में ख़ून नहीं बहने पाता है।

    7. मधुमेह का प्राकृतिक इलाज

    अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना गया है कि आम खाने से शुगर का स्तर बढ़ जाता है।

    इस बात पर अनेक शोध चल रहे हैं किन्तु यह बात पूर्णत: सच है कि आम का पत्ता मधुमेह का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में सक्षम है।

    एक बर्तन में गर्म पानी लें। इसमें 10-15 आम के पत्ते डाल दें और ढक्कन बंद करके रात भर के लिए रख दें।

    सुबह ख़ाली पेट इस पानी को पी लें। यह प्रक्रिया शुगर के स्तर को सामान्य कर देती है।

    8. मस्तिष्क के लिए

    एक शोध में यह बात सामने आयी है कि आम के अर्क में पाए जाने वाले न्यूरोप्रोटेक्टेड गुण मस्तिष्क के लिए लाभकारी होते हैं।

    यह याददाश्त को तेज़ करते हैं और भूलने की समस्या से भी निजात दिलाते हैं।

    इसके अतिरिक्त आम में विटामिन बी-6 तथा आयरन की प्रचुर मात्रा पायी जाती है।

    ये तत्व मूड स्विंग तथा अनिद्रा की स्थिति से मुक्ति दिलाते हैं।

    9. पाचन क्रिया में

    आम का सेवन करने से अपच अथवा एसिडिटी से चमत्कारिक रूप से राहत मिलती है।

    आम फ़ाइबर से परिपूर्ण होता है और यह क़ब्ज़ की समस्या से निजात दिलाता है। जिन लोगों को क़ब्ज़ की समस्या है उन्हें आम खाना चाहिए।

    10. गर्भवती महिलाओं के लिए

    आम विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-6 व आयरन से परिपूर्ण होता है।

    इसका सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को थकान व मूड स्विंग से राहत मिलती है।

    विटामिन ए गर्भस्थ शिशु में होने वाली दृष्टि संबंधी समस्याओं की संभावनाओं को कम करता है।

    विटामिन बी-6 शिशु की किसी भी प्रकार के संक्रमण से रक्षा करता है।

     

    इस लेख में हमनें आम खाने के फायदे जाने।

    यदि इस विषय में आपके कोई सुझाव या सवाल हैं, तो आप कमेंट के जरिये हमसे पूछ सकते हैं।

    One thought on “आम खाने के 10 बेहतरीन फायदे”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *