Fri. Apr 19th, 2024
    arjun malaaika

    र्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा खान के रिश्ते के बारे में तो हम सब जानते हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुल कर बात नहीं की है पर कई मौकों पर एक साथ देखे जाते हैं।

    अबकी बार दोनों संजय कपूर की पत्नी द्वारा दी हुई पार्टी में साथ नज़र आएं हैं जहाँ करीना कपूर और अमृता अरोड़ा भी उपस्थित थीं।

    महीप कौर ने इस पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन और मलाइका एक साथ बैठे देखे जा सकते हैं। यह पार्टी किस लिए रखी गई थी यह तो पता नहीं चल पाया है। इसमें अर्जुन-मलाइका एक दूसरे के करीब देखे जा सकते हैं।

    https://www.instagram.com/p/BqNmFtYBHHl/

    https://www.instagram.com/p/BqNnlMlDidg/

    अर्जुन कपूर मलाइका को पकड़ के बैठे हैं। करीना कपूर खान भी बहुत अच्छी लग रहीं हैं। उन्होंने एक चमकदार ड्रेस पहन रखी है।

    पिछले महीने मलाइका अरोड़ा का 45 वां जन्मदिन था और इस मौके पर करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने एक पार्टी रखी थी जिसमें अर्जुन कपूर भी शामिल थे।

    मलाइका अरोड़ा से हाल ही में उनके और अर्जुन के रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने निजी जीवन के बारे में बातें करना पसंद नहीं है।

    करीना कपूर खान फ़िलहाल करण जौहर की फ़िल्म ‘तख़्त’ में व्यस्त हैं। मलाइका और अर्जुन के बारे में यह भी खबर आ रही थी कि अगले साल तक दोनों शादी कर लेंगे।

    यह भी पढ़ें :75 औरतों को डेट कर चुके हैं अंगद बेदी: पत्नी नेहा धूपिया के सामने किया खुलासा

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *