Fri. Mar 29th, 2024
    janhavi kapoor

    श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक विज्ञापन के लिए शूट किया है। इस बार वह दुल्हन की दोस्त बनी हैं। वह एक हलके रंग के खूबसूरत लहंगे में दिख रही हैं और बालों में फूल लगा रखे हैं।

    https://www.instagram.com/p/BqOrxPIAxqk/

    https://www.instagram.com/p/BqM5V8JgoBr/

    जान्हवी ने करण जौहर की फ़िल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा है। इस फ़िल्म के निर्देशक शशांक खेतान थे। यह फ़िल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रोड्यूस की गई थी और इस फ़िल्म में जान्हवी के सह-कलाकार थे ईशान खट्टर।

    ईशान खट्टर की भी यह पहली फ़िल्म थी। जान्हवी कपूर की अगली फ़िल्म होगी ‘तख़्त’ जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, अनिल कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर भी होंगे।

    इतने सारे कलाकारों को एक साथ तो करण जौहर ही ला सकते हैं। जान्हवी और उनकी बहन ख़ुशी कपूर के तो लाखों फैंस हैं। जान्हवी के बाद और सबकी नज़रें ख़ुशी कपूर पर हैं कि वह कब बॉलीवुड में एंट्री करेंगी।

    जान्हवी कपूर ने हाल ही में करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विथ करण’ के लिए अर्जुन कपूर के साथ शूट किया है। पर्दे पर इस भाई-बहन की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक अब और ज्यादा इंतज़ार नहीं कर पा रहें हैं।

    यह भी पढ़ें :अभिषेक बच्चन नें किया खुलासा: पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को उनसे ज्यादा मिलती है फीस

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *