Fri. Mar 29th, 2024
    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा

    प्रेम कबूतर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आजकल कई मौके पर एक साथ देखे जा रहे हैं। फ़िलहाल उन्होंने अपने प्रेम संबंधों के बारे में दुनिया को कुछ नहीं बताया है पर ख़बर यह आ रही थी कि प्रियंका-निक, दीपिका-रणवीर के बाद यह प्रेमी जोड़ा भी शादी के बंधन में बंधने वाला है।

    हाल ही में एक इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी शादी के ख़बरें सच हैं मलाइका ने कहा कि ,”मैं कभी भी अपने निजी सवालों का जवाब नहीं देती। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं शर्माती हूँ। मैं बस इनसब के बारे में बात करने में सहज महसूस नहीं करती।

    मेरा जीवन जैसा भी रहा है सब इसके बारे में जानते ही हैं। मुझे इसके बारे में बात करने की जरूरत ही नहीं हैं। मैं बस अपनी ज़िन्दगी का आनंद ले रही हूँ। यह खूबसूरत और बहुमूल्य है।”

    इनकी शादी की ख़बरें तब आई थीं जब अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा के साथ ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ के सेट पर गए थे और शो के बीच में ही अर्जुन, मलाइका का हाथ पकड़ कर स्टेज पर खींच लाए थे। इन दोनों की तस्वीरें एक साथ वायरल हो गई थी।

    https://www.instagram.com/p/BoxFtgrBMtj/

    https://www.instagram.com/p/BonRqFihlUD/

    https://www.instagram.com/p/Bp3f3ZRF9ML/

    इतना ही नहीं करण जौहर की दिवाली पार्टी के बाद मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के घर गई थीं और दोनों ने साथ में समय व्यतीत किया। अर्जुन, मलाइका के 45 वें जन्मदिन पर उनके साथ मिलान भी गए थे। मिलान एयरपोर्ट की उनकी तस्वीरें वायरल हो गई थीं।

    मलाइका अरोड़ा इससे पहले सलमान खान के भाई अरबाज़ खान की पत्नी थीं। 2016 में किन्ही कारणों से इनका तलाक़ हो गया था। अरबाज़ खान को भी अपना दूसरा प्यार मिल गया है।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *