Thu. Mar 28th, 2024
    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर के चर्चे तो पिछले कई सालों से होते रहते है पर इन दोनों ने कभी सबके सामने अपने रिश्ते की बात को स्वीकार नहीं किया है। आज कल मलाइका और अर्जुन कई बार एक साथ देखे जा रह हैं जिससे उनके अफेयर की खबरों को और भी ज्यादा हवा मिल रही है।

    मलाइका और अर्जुन बॉलीवुड के अगले बड़े सितारे हैं। अपने रिश्ते को सालों तक छुपाए रखने के बाद यह प्रेमी जोड़ा अब अपने प्यार का संकेत देते हुए नज़र आता है। हाल ही में अर्जुन-मलाइका हाथ में हाथ डाले एअरपोर्ट पर दिखे थे और अब मलाइका ने अर्जुन के इन्स्टाग्राम पोस्ट पर एक कमेंट किया है।

    अर्जुन कपूर ने हेलोवीन पर अपने फैन के द्वारा एडिट की गयी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें अर्जुन कपूर काफी डरावने लग रहे हैं पर मलाइका को यह तस्वीर डरावनी के बजाय हॉट लग रही है। अब मलाइका के कमेंट का मतलब तो यही है।

    https://www.instagram.com/p/Bpmmy4dAJ18/

    मलाइका का 45 वां जन्मदिन मानाने अर्जुन कपूर इटली भी गए थे और वहां से वापस लौटते समय दोनों को एक साथ एअरपोर्ट पर देखा गया था। फ़िल्म फेयर की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी करने वाले थे पर अर्जुन-मलाइका के एक क़रीबी दोस्त ने इन खबरों को गलत बताया था।

    अर्जुन-मलाइका के इस दोस्त की माने तो अभी दोनों अपने खुबसूरत रिश्ते का लुफ्त उठा रहे हैं और कुछ दिन और ऐसा करना चाहते है।

    इससे पहले मलाइका अरोड़ा की शादी 1998 में अरबाज़ खान से हुई थी और 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। अरबाज़ खान एक मॉडल को डेट कर रहे हैं।

    मलाइका, अर्जुन से अपने रिश्ते को छिपा कर रखती हैं वहीं अरबाज़ ने अपने प्यार के बारे में सबको खुल कर बताया है और दोनों कई मौकों पर साथ देखे जाते है।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *