Fri. Mar 29th, 2024
    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के अफेयर के चर्चे तो पुराने हो गए थे पर एक बार फिर से इन खबरों को हवा मिल गयी हैं। मामला कुछ यूँ है कि मिलन एअरपोर्ट की एक तस्वीर वायरल हो गयी है। इस तस्वीर में अर्जुन और मलाइका हाथ में हाथ डाले घूमते नज़र आ रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/BpUm2gnhiOG/?taken-by=peeping.moon

    स्त्रोत: पीपिंग मून इन्स्टाग्राम

    अर्जुन कपूर व मलाइका अरोरा पिछले कई सालों से दोस्त रहे हैं और बीच-बीच में इनके अफेयर के किस्से भी सुनाई देते रहे हैं और हाल ही में ‘लेक्मे फैशन वीक’ में दोनों एक साथ बैठे नज़र आये थे। अर्जुन ने अबू जानी और संदीप खोसला के घर पर एक पार्टी में शिरकत की थी जिसमें अर्जुन की बहनें भी आई थीं। मलाइका भी इस पार्टी में मेहमान थीं।

    मलाइका ,अर्जुन के घर वालो से काफी घुली-मिली हुई हैं और कई इवेंट्स पर उनके साथ नज़र आती हैं।

    अपनी फ़िल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को प्रमोट करने अर्जुन कपूर ‘ इंडिया गोट टैलेंट’ के एक एपिसोड में गए थे जहाँ मलाइका अरोरा जज थीं, वहां भी दोनों हाथ में हाथ डाले दिखे थे।

    अभी हाल ही में मलाइका अपना 45th जन्मदिन मानाने इटली गयी थी और कल ही वापस आई हैं , अर्जुन कपूर भी उसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे पर वे दोनों एक साथ नहीं दिख रहे थे पर अचानक से दोनों हाथ में हाथ डाले घूमते नज़र आये जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि अर्जुन कपूर भी मलाइका का जन्मदिन मनाने उनके साथ गए थे।

    https://www.instagram.com/p/BpL6eGbBhKR/?taken-by=malaikaarorakhanofficial

    मलाइका की तीन दिन पहले की पोस्ट में उन्होंने लिखा है “we found love in a hopeless place… he looks at me like nobody does”

    इन तस्वीरों को देखकर यही लगता है कि दोनों जल्दी ही अपने रिश्ते को दुनिया के सामने लाने वाले हैं।

    अर्जुन कपूर का नाम उनकी फ़िल्म मुबारकां के शूट के समय अथिया शेट्टी से भी जोड़ा गया था और मलाइका 18 सालों से अरबाज़ खान की पत्नी थीं हालांकि 2016 में उन दोनों ने तलाक़ ले लिया।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *