Fri. Mar 29th, 2024
    अपर्णा दीक्षित निभाएंगी "कसम- तेरे प्यार की 2" में पर्ल वी पुरी की पत्नी का किरदार

    कलर्स के मशहूर टीवी शो “कसम- तेरे प्यार की” का दूसरा सीजन आने वाला है। इसके पहले सीजन में कृतिका सेंगर और शरद मल्होत्रा ने अहम किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी को दर्शको ने स्वीकार किया और शो को बहुत प्यार और लोकप्रियता से नवाज़ा गया था।

    और अब दूसरे सीजन के लिए तैयारी की जा रही है। कुछ दिनों पहले पता चला था कि शो में पर्ल वी पुरी और ईशिता दत्ता अहम किरदार निभा रहे हैं, लेकिन अब शो के एक और मुख्य किरदार का खुलासा हुआ है। अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित जो आखिरी बार अपने कलश सह-कलाकार कृप कपूर सूरी के साथ शो ‘लाल इश्क’ के एक एपिसोड में दिखाई दी थी, उन्होंने “कसम- तेरे प्यार की 2” के लिए एक अहम किरदार के लिए चुन लिया गया है। वह शो में पर्ल की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।

    aparna dixit 2

    aparna dixit 3

    जबकि अपर्णा ने तो अभी तक इस्पे कोई टिपण्णी नहीं दी है मगर शो से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया-“हालांकि एक कैमियो उपस्थिति है लेकिन अपर्णा की भूमिका कहानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वह बानी, पर्ल की पहली पत्नी की भूमिका निभाएंगी, जो एक दुर्घटना में मर जाती है। पिछले सीज़न में जो हुआ था, उसके विपरीत, दूसरा संस्करण थ्रिलर तत्वों के साथ एक प्रेम कहानी होगी। इसके मई के तीसरे सप्ताह में लॉन्च होने की उम्मीद है।”

    pearl v puri

    इससे पहले, जब ईशिता दत्ता को शो के लिए चुना गया था तो उन्होंने खबर की पुष्टि करते हुए काफी उत्साह जताया था। उन्होंने कहा था-“हां, मैं ‘कसम’ के दूसरे सीजन का हिस्सा हूँ। मैं एकता कपूर के साथ काम करने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूँ। उन्होंने दर्शको को सबसे अच्छे शो दिए हैं। ये एक ऐसा शो है जिसे दर्शको से प्यार मिला है और इस विरासत को आगे ले जाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।”

    ishita

    इसके पहले सीजन में शिवानी तोमर, विभा छिब्बर और रेने ध्यानी भी अहम किरदार में दिखाई दी थी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *