Thu. Mar 28th, 2024
    akshay kumar2.0

    सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘2.0’ अगले वृहस्पतिवार को रिलीज़ होने वाली है। फ़िल्म की अभिनेत्री एमी जैक्सन चाहती हैं कि कोई यह भूल न जाए इसलिए उन्होंने अपने फैन्स को यह बात फिर से याद दिलाई है।

    एमी जैक्सन ने इन्स्टाग्राम पर फ़िल्म का एक पोस्टर शेयर किया और जिसमें उन्होंने लिखा है कि, “अगले वृहस्पतिवार को देखिये एस शंकर द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शन बैनर के तले बनी सबसे बड़ी 3डी फ़िल्म।”

    https://www.instagram.com/p/Bqcp8A0gS3e/

    https://www.instagram.com/p/BqU9DF5guRH/

    एमी जैक्सन के इस पोस्ट को मिनटों में हज़ारों लाइक्स मिल गए। यह फ़िल्म भारत में बनने वाली सबसे महंगी फ़िल्म है। फ़िल्म के टीज़र ने दर्शकों को बहुत आकर्षित किया था। फ़िल्म का ट्रेलर तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया गया है।

    अक्षय कुमार ने भी फ़िल्म का एक क्लिप पोस्ट करते हुए अपने फैन्स को फ़िल्म रिलीज़ की याद दिलाई है। अक्षय ने लिखा है कि, “अगले वृहस्पतिवार को इंतज़ार ख़त्म होगा। बस 7 दिन और बाकी हैं।”

    https://www.instagram.com/p/BqeI3UUnWp5/

    फ़िल्म के ट्रेलर से तो ऐसा लगता है कि यह फ़िल्म देखने लायक होगी। ट्रेलर के दृश्य और संवाद लुभावने हैं। अगर आपने अभीतक फ़िल्म का ट्रेलर नहीं देखा है तो यहाँ देखिये।

    हाल ही में अक्षय कुमार ने फ़िल्म के कई पोस्टर्स शेयर किए हैं जो शानदार हैं।

    https://www.instagram.com/p/BqWamsaHKW4/

    https://www.instagram.com/p/BqPN_z1HbuK/

    https://www.instagram.com/p/BqJ9PhCnEhX/

    फ़िल्म ‘2.0’ 2010 में आई सुपरहिट फ़िल्म ‘रोबोट’ का दूसरा भाग है। ऐश्वर्या राय जिन्होंने पिछली फ़िल्म में काम किया था, इस फ़िल्म का हिस्सा नहीं होंगी।

    यह भी पढ़ें:अपनी शादी के लिए भारत रवाना हुए निक जोनस, देखें तस्वीरें

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *