Wed. May 1st, 2024
    बरुन सोबती और सनाया ईरानी ने मिलकर की 'इस प्यार को क्या नाम दूँ' की यादें ताज़ा, देखिये तसवीरें

    टीवी के लोकप्रिय शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ‘ को खत्म हुए कई साल हो गए हैं लेकिन फैंस अभी भी उसकी कहानी और कलाकारों को याद करते हैं। शो के अचानक बंद होने से कई लोगो का दिल टूट गया था। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो टीवी इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा आइकोनिक शोज में से एक बन गया है। इस सीरियल में बरुन सोबती (Barun Sobti), सनाया ईरानी (Sanaya Irani), अक्षय डोगरा, आभास मेहता और दलजीत कौर जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं ने काम किया था।

    सनाया ईरानी ने शो 'इस प्यार को क्या नाम दूँ' के 8 साल पूरे होने पर की यादें ताज़ा

    कुछ दिन पहले ही शो को 8 साल पूरे हुए थे लेकिन लग रहा है कि टीम ने इस सालगिरह का जश्न अब मनाया है। हाल ही में, ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ’ की स्टार-कास्ट का रियूनियन हुआ था जिसमे बरुन, सनाया, अक्षय और आभास नज़र आ रहे हैं। आभास ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरो को पोस्ट किया है। इतना ही नहीं, इस पार्टी में सनाया के साथ उनके पति मोहित सहगल और आभास के साथ उनकी गर्लफ्रेंड जीनिया वाडिया भी मौजूद थे।

    is pyar ko kya nam doon

    शो में बरुन और सनाया ने अहम किरदार निभाया था। शो 2011 में टीवी पर शुरू हुआ था लेकिन अचानक ही बंद हो गया जब बरुन ने शो छोड़ने का फैसला किया। बाद में, शो का दूसरा सीजन भी आया था जिसका नाम था ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ? एक बार फिर’ और इसमें अविनाश सचदेव और श्रेनु पारिख ने अहम किरदार निभाया था।

    शो बरुन के साथ फिर शुरू हुआ था हालांकि इस बार उनके विपरीत सनाया नहीं बल्कि अन्य अभिनेत्री शिवानी तोमर नज़र आई थी। शो को दर्शको से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली क्योंकि फैंस बरुन के विपरीत सनाया को देखना चाहते थे। कुछ समय बाद, शो बंद हो गया।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *