Sun. May 5th, 2024
    टाटा स्काई

    टाटा स्काई और सोनी एंटर्टेंमेंट के बीच चल रही गर्मागर्मी अभी थमी भी नहीं है कि टाटा स्काई ने इस बार फिर से एक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि वह अब 26 अतिरिक्त चैनलों का प्रसारण बंद करने जा रह है।

    टेलीविज़न पोस्ट के मुताबिक टाटा स्काई ने इन 26 चैनलों के प्रसारणों को रोकने के लिए नोटिस जारी करने के दिन से 3 हफ्तों का समय दिया है।

    हाल ही में टाटा स्काई व सोनी पिक्चर्स के बीच हुए विवाद के सुर्खियों में आ गया था। इसके तहत शुल्क पूरा न होने की दशा में टाटा स्काई ने सोनी का चैनलों का प्रसारण पर रोक लगा दी थी। टाटा स्काई ने सोनी के 35 चैनलों का प्रसारण रोक दिया था।

    इसके बाद टेलीकॉम विवाद सुलझाने वाली संस्था TDSAT ने टाटा स्काई व सोनी दोनों को ही अक्टूबर तक इस विवाद को सुलझाने के लिए कहा था।

    वर्तमान नोटिस में टाटा स्काई की वर्तमान नोटिस के अनुसार अब वह 26 अतिरिक्त चैनलों को भी बंद करने जा रह है, इन सभी चैनलों का शुल्क बकाया है।

    टाटा स्काई इस बार प्राग न्यूज़, आस्था भजन, जनता टीवी, न्यूज़ 7, 9एक्स टशन व मस्ती समेत 26 चैनलों को उनके अनुबंध के खतम होने के बाद नया अनुबंध न करने की वजह से हटा रह है।

    इसके पहले भी टाटा स्काई ने एपीएन, दंगल, एंटर10, फक्त मराठी, न्यूज़ 1 इंडिया व होम शॉप 18 समेत अन्य तमाम चैनलों को अपनी डीटीएच सुविधा से हटा दिया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *