Sat. May 11th, 2024
    ओला उबर हड़ताल

    मुंबई में चल रही कैब चालकों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को कैब चालकों की हड़ताल को आठ दिन पूरे हो गए हैं।

    इसी के साथ मुंबई ने कैब चालकों ने हड़ताल के साथ ही विरोध प्रदर्शन मार्च भी निकाला है। इसके लिए कैब चालकों ने अंधेरी पूर्व के चकला से उबर के ऑफिस (जो कि कुर्ला में है) तक विरोध मार्च निकाला है।

    इसी के साथ ही कई कैब चालकों ने अपने वाहनों को उबर के ऑफिस के बाहर ही लगा दिया, जिसके चलते वहाँ पर सड़क पूरी तरह जाम हो गयी और यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

    ओला के ऑफिस के बाहर सुरक्षा और शांति के लिहाज से पहले ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था।

    वहीं इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय कामगार संघ ने माँगें पूरी न होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है। संघ का दावा है की मुंबई में 90 प्रतिशत से भी अधिक कैब बंद हैं।

    महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय कामगार संघ आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाक़ात कर उनके सामने अपनी समस्याओं को रखेगा।

    मुंबई में कैब चालकों ने कम कमाई के विरोध में इस हड़ताल व विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है। मुंबई कैब चालकों की मांग है कि कैब कंपनियाँ पेट्रोल-डीजल के दामों में होने वाली बढ़ोतरी के साथ ही यात्री किराये में किसी भी तरह की वृद्धि नहीं कर रहीं है, इसके चलते कैब चालकों को भरी नुकसान हो रह है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *