Fri. Apr 26th, 2024
    सोनम कपूर आनंद अहूजा,अनिल कपूर बाली

    ऐसा लग रहा है कि छुट्टियों के लिए परिवार के साथ यूरोप जाना और और बर्फ में खेलना सबको पसंद नहीं आता है तभी तो अजय देवगन और काजोल अपने परिवार के साथ थाईलैंड गए थे और अब अनिल कपूर अपने परिवारवालों और दोस्तों के साथ बाली में मज़े कर रहे हैं।

    इन छुट्टियों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता, बेटी सोनम कपूर और दामाद आनंद अहूजा के साथ बाली, इंडोनेसिया में हैं। अनिल कपूर का परिवार यहाँ नए साल की छुट्टियां बिता रहा है।

    अपने परिवार और दोस्तों की तस्वीर शेयर करते हुए सुनीता ने लिखा है कि, “शानदार छुट्टियाँ ख़त्म हुईं। अलविदा 2018..”

    https://www.instagram.com/p/BsI2LU6jSQG/

    अनिल कपूर बाली
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    कुछ तस्वीरों में अनिल और सुनीता वहां के पारंपरिक पोशाक में नज़र आ रहे हैं।

    सोनम कपूर आनंद अहूजा बाली
    स्रोत: इन्स्टाग्राम
    सोनम कपूर आनंद अहूजा बाली हॉलिडे
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    हाल ही में ‘कॉफ़ी विथ करण 6’ पर सोनम कपूर और उनके भाई-बहन हर्षवर्धन कपूर और रिहा कपूर आए थे। इस एपिसोड में तीनों अपने पिता अनिल कपूर के सेल्फ़ ओबसेशन के बारे में बात की।

    उन्होंने बताया कि अनिल सच में कैसे हैं यह समझना बहुत मुश्किल है। उन्होंने यह भी बताया कि अनिल कई बार आईने में खुद को देखते रहते हैं और कहते हैं कि, “यू आर किल्लिंग इट।” जल्दी ही जब अनिल कार्यक्रम पर आए तो उन्होंने करण से कहा कि आपको रिहा से करीना कपूर की मिमिक्री जरूर करानी चाहिए।

    उसके बाद जो हुआ देखने लायक है। ‘कॉफ़ी विथ करण’ के इस नए एपिसोड में सोनम कपूर और आनंद आहूजा, हर्षवर्धन, रिहा और अनिल कपूर के बारे में कुछ खास और मजेदार नई बातें सामने आई हैं।

    यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के साथ हुए हादसे से अभी भी उबर नहीं पाई हैं जाह्नवी कपूर

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *