Sat. Apr 27th, 2024
    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

    श्रीलंका में ईस्टर रविवार को हुए आठ भनायल हमले में भारतीय नागरिकों की पहचान अभी जारी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि “इस आतंकी हमले में मृतकों में से भारतीय नागरिकों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।”

    सुषमा स्वराज ने कहा कि “मैंने कोलोंबो में भारतीय उच्चायुक्त तरनजीत सिंह संधू से बातचीत की है। हम विस्फोट में मारे गए लोगो में से भारतीय नागरिकों की पहचान कर रहे हैं। किसी भी मदद के लिए कृप्या भारतीय उच्चायुक्त से संपर्क में रहे। आप +94777903082, +94112422788 और +94112422789 पर संपर्क कर सकते हैं।”

    श्रीलंका के हमले में आठ भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। आठ विभिन्न स्थानों पर हुए खौफनाक हमले में करीब 300 लोगो की मौत और 500 से अधिक लोगो की जख्मी होने की खबर है। श्रीलंका में सबसे भयानक हमलो की जांच विभागों ने शुरू कर दी है। यह 10 वर्षों का सबसे खतरनाक हमला है।

    विस्फोट से जुड़े 24 लोगो की गिरफ्तारी की गयी है। श्रीलंका में इस दिन को राष्ट्रीय शोक दिवस के तौर पर रखने का ऐलान किया गया है जबकि राष्ट्रीय इमरजेंसी भी लागू कर रखी है। श्रीलंका की सरकार ने इस हमले का आरोप स्थानीय इस्लामिक आतंकी समूह नेशनल थोविथ जमा अथ पर लगाया है।

    श्रीलंका में आठ स्थानों पर फियादीन छह फियादीन हमलावरों द्वारा विस्फोट किये जाने का शक है। नौवें विस्फोट को श्रीलंका की सुरक्षा विभागों ने डिफ्यूज कर दिया था और यह कोलोंबो एयरपोर्ट के नजदीक एक पाइप पर था। वैश्विक नेताओं ने इस हमले की निंदा की है इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पोप फ्रांसिस और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान शामिल है।

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *