Fri. Apr 19th, 2024
    भारत-पाकिस्तान सीमा

    पाकिस्तान ने कथित बेहतर सद्धभावना संकेत देते हुए भारतीय मछुवारो के तीसरे बैच को रिहा कर दिया है और वह अट्टारी-वाघा बॉर्डर के जरिये भारत की सरजमीं पर दाखिल हो चुके हैं। पाकिस्तान ने भारत के 355 मछुवारो को रिहा करने का वादा किया था जिसमे पांच आम नागरिक भी शामिल है।

    पाकिस्तानी नौसेना द्वारा गिरफ्तार किये गए मछुवारो का यह तीसरा बैच है। पाकिस्तान ने 300 मछुवारो को रिहा कर दिया है। पिछला 100 मछुवारो का बैच 15 अप्रैल को भारत पंहुचा था। शेष भारतीय मछुवारो और नागरिकों का बैच को 29 अप्रैल को रिहा किये जाने की सम्भावना है।

    मछुवारो को पाकिस्तानी जल में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में पाकिस्तानी नौसेना ने गिरफ्तार किया था। कराची में स्थित मलीर जेल से मछुवारो को ट्रैन के जरिये रविवार को लाहौर लाया गया था। अट्टारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के बाद पाकिस्तान के विभाग ने मछुवारो को बीएसएफ के सुपुर्द कर दिया था।

    60 मछुवारो का चौथा बैच 29 अप्रैल को भारत पंहुचेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच जल में कोई निर्धारित सीमा नहीं है, जिसके चलते अक्सर दोनों देश एक दुसरे के मछुआरों को पकड़ लेते हैं और वैश्विक नियमों के तहत उन्हें छोड़ भी देते हैं।

    कानूनी और आधिकारिक धीमी प्रक्रिया के कारण मछुवारो को कई महीने या वर्षो तक जेल में ही रहना पड़ता है। भारत और पाकिस्तान के बीच अभी आतंकवाद को लेकर अतएव जारी है। हालाँकि पाकिस्तान ने मछुवारो को रिहाई देकर सद्धभावना संकेत दिया है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *