Fri. Apr 26th, 2024
    राहुल गाँधी कांग्रेस बीजेपी

    कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र सरकार देश के बड़े संस्थानों की स्वायत्तता पर हमले कर उन्हें ख़त्म कर रही है।

    वित्त मंत्री ने UPA सरकार के दौरान बेहिसाब लोन देने पर RBI को आलोचना की थी उसके बाद कांग्रेस ने इसे देश की सबसे बड़ी वाणिजियक संस्था RBI का अपमान बताया और अरुण जेटली के माफ़ी की मांग की।

    सीनियर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने जेटली पर RBI के कार्यप्रणाली में अनावश्यक दखल देने का आरोप लगाया, जिसके बाद खबर उठी थी कि आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

    फिलहाल जेटली और सरकार की तरफ से कांग्रेस के आरोपों पर कोई जवाब नहीं आया है।

    कांग्रेस के आरोपों के बाद पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि CBI के बाद अब RBI की बारी है। सरकार देश के सभी संस्थानों को एक एक कर ख़त्म करती जा रही है। देश के संस्थानों पर सरकार के इस सॉर्जिकल स्ट्राइक के खिलाफ देश के लोगों को आवाज उठानी चाहिए।

    यशवंत सिन्हा ने ये भी कहा कि अगर सरकार RBI के कामकाज में दखल देना बंद नहीं करती तो RBI के गवर्नर को तुरंत स्तीफा दे देना चाहिए।

    कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि जेटली रिजर्व बैंक की कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप कर इसकी मौद्रिक निति को अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं।

    राहुल गांधी नें इस मुद्दे पर सरकार को घेरा और इस बारे में ट्वीट किया।

    गौरतलब है कि वित् मंत्री अरुण जेटली ने 2008 से 2014 के दौरान अंधाधुंध लोन देने की समीक्षा नहीं करने के कारण रिजर्व बैंक की आलोचना की थी और वर्तमान समय में बढे NPA के लिए UPA सरकार के दौरान RBI की निति को जिम्मेदार ठहराया था।

    जिसके बाद कांग्रेस ने रिजर्व बैंक के कार्यप्रणाली में अनावश्यक हस्तक्षेप का आरोप लगते हुए जेटली की आलोचना की।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *