Fri. Apr 26th, 2024
    महेंद्र सिंह धोनी

    भारत और श्रीलंका के बीच चल रही वनडे सीरीज का पहला मैच श्रीलंका के नाम रहा, जिन्होंने मेजबान टीम को 7 विकेट से जोरदार शिकस्त दी। लेकिन भारतीय टीम के मैच हारने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी टीम के नायक के रूप में उभरे, धोनी ने न सिर्फ अपनी 65 रनों की पारी खेलते हुए अपना निजी कीर्तिमान स्थापित किया अपितु भारतीय टीम को भी शर्मसार होने से बचाया।

    आपको बता दें इससे पहले भी शारजाह में 29 अक्टूबर, 2000 में खेले गए वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत की पारी 54 रनों पर समेट दी थी, जो भारत का सबसे न्यूनतम स्कोर है अभी तक एकदिवसए अंतरास्ट्रीय में, जिसे कल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टूटने से बचाया क्यूंकि एक समय भारत को स्कोर 29/7 का पहुंचा था।

    कल धर्मशाला में खेलते हुए धोनी ने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, धोनी ने मैच में अपनी पारी खेलते हुए अपने इंटरनेशनल करियर के 16000 रन पूरे कर लिए हैं। कुमार संगकारा के बाद वह ऐसे दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ हमेशा ही उनका बल्ला खूब बोला है, 2017 में धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 290 रन 145 की औसत से बनाए हैं। इसके अलावा जब भी टीम इंडिया के 4 विकेट 100 या कम के स्कोर पर गिरे, तब धोनी ने 11 पारियों में 91.3 औसत से रन बनाए हैं, इसमें उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया हैं।