Thu. Apr 25th, 2024
    भारत और श्रीलंका

    भारत और श्रीलंका के मध्य चल रही एकदिवसिए श्रृंखला का पहला मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां सबकी कल्पना से परे जाकर मेहमान (श्रीलंका) टीम ने मेजबान (भारत) को एक जोरदार पटखनी दी। आपको बता दें श्रीलंका ने एकदिवसिए श्रृंखला का पहला मैच 7 विकेट से जीत भारत को करारी शिकस्त दी है, और यह कारनामा उन्होंने भारत द्वारा दिए 113 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 20.3 ओवर में पूरा कर कर दिखाया।

    दरअसल, भारत और श्रीलंका के बिच खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका टीम के कप्तान तिसारा परेरा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाज़ी करने का निमंत्रण दिया। बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी एक पल भी क्रीज़ पर टिक न सकी और पवेलियन लौट गई, और कुछ ऐसा ही हाल रहा सभी भारतीय बल्लेबाज़ों का, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर जिन्होंने भारतीय टीम की लाज बचाते हुए 65 रनो की शानदार पारी खेली जिसमें 10 चौके और 2 बेहतरीन छक्के शामिल थे। गेंदबाज़ कुलदीप यादव (19) संग मिलकर धोनी ने भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया और भारत को सबसे न्यूनतम स्कोर (54) से पहले आउट होने बचाया। आपको बता दें एक समय भारत का स्कोर 29/7 था

    श्रीलंका की ओर से सुरंगा लकमल सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने चार भारतीय बल्लेबाज़ों को आउट किया। उन्होंने अपने इस शानदार प्रदर्शन के लिए “मेन ऑफ़ दी मैच” के खिताब से भी नवाज़ा गया। श्रीलंका की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए उपुल थरंगा ने सबसे अधिक 49 रन बनाए, एंजेलो मैथ्यूस (25) और निरोशन दिखवेल्ला (26) अंत तक नाबाद रहे।

    बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका के तीन विकेट गिरे जिन्हें भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा और हार्दिक पंड्या ने अपने नाम किया, पर श्रीलंका को जीतने से रोक न सके।