Fri. Apr 26th, 2024

    पहाड़ों पर पिछले दिनों बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रभाव देखा जा रहा है। दिल्ली एनसीआर में बीते 3 दिनों से शीतलहर चल रही है और आने वाले कुछ दिनों तक भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।  मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली एनसीआर के तापमान में गिरावट आई है।

    हिमाचल, जम्मू व उत्तराखंड के कई इलाकों में बीते कुछ दिन से बर्फबारी हो रही है। इसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ चुकी है।  दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  साथ ही कोहरे ने भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों को घेर लिया है।

    इसके अलावा देश के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ था। हिमाचल के कई क्षेत्रों में तापमान 0 डिग्री भी दर्ज किया गया । दिल्ली एनसीआर की हवा शुष्क और सर्द हो रही है। लोगों को त्वचा संबंधी परेशानियां दिख रही हैं। और साथ ही कोहरे ने आवागमन को भी बाधित किया है। कई जगहों पर विजिबिलिटी एक मीटर भी नहीं रह गयी है। 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *