Thu. Apr 25th, 2024

    रिपब्लिक मीडिया के सीईओ विकास खानचंदानी को बेल मिल चुकी है। रिपब्लिक मीडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह बात बताई है। रिपब्लिक के सीईओ को 3 दिन तक पुलिस हिरासत में रखा गया था लेकिन मुंबई कोर्ट के आज उन्हें बरी कर दिया है।

    रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी का कहना है कि हमें बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रिपब्लिक मीडिया ने टीआरपी केस को फर्जी बताया है और विकास के बेल मिलने पर खुशी जताई है। अर्नब ने मुंबई पुलिस पर भी काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। अर्नब ने कहा है कि विकास की गिरफ्तारी को किसी भी रूप से सही नहीं ठहराया जा सकता। लोकतंत्र में ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

    अर्नब का कहना है कि लोग मुंबई पुलिस की मंशा जानना चाहते हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर मुम्बई पुलिस चाहती क्या है। क्या उन्हें कोई राजनीतिक दल यह सब करने को मजबूर कर रहा है। 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *