Fri. Apr 26th, 2024

    टीवी शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है‘ की शिवांगी जोशी और टीवी शो ‘यह है मोहब्बतें‘ की अदिति भाटिया बहुत करीबी दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में घुमते, शौपिंग करते और खाते देखा गया है। हाल ही में, शूटिंग के बाद, शिवांगी और अदिति बहुत समय बाद बाहर घूमने गए और सीधा फिल्म ‘एवेंजर्स ‘ देखने देर रात को सिनेमाघर पहुँच गए।

    अदिति ने सोशल मीडिया पर अपने हैंगआउट की कुछ तसवीरें और विडियो साझा की हैं जिनमे से एक बहुत ही मजेदार है। एक विडियो में, शिवांगी फिल्म के अंत होने पर रोते हुए नज़र आ रही हैं। वह भावुक हो गई क्योंकि सीरीज अब समाप्त हो गई है। अदिति ने अपनी बीएफएफ को बहुत चिढ़ाया जबकि शिवांगी केवल आंसू बहा रही थी और अपना चहरा छिपा रही थी।

    https://www.instagram.com/p/BxQUm8ZA47k/?utm_source=ig_web_copy_link

    कुछ दिनों पहले, दोनों अभिनेत्री शौपिंग के लिए भी गयी थी और उनकी तसवीरें उस वक़्त सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। दोनों शौपिंग करते वक़्त, बहुत सी क्यूट वीडियोस रिकॉर्ड कर रही थी।

    दोनों अपने अपने शो में अहम किरदार निभाती हैं। जबकि ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में शिवांगी नायरा का किरदार निभाती हैं, जो शो का मुख्य किरदार है, अदिति अपने शो ‘यह है मोहब्बतें’ में रूही भल्ला का किरदार निभाती हैं। रूही शो के मुख्य किरदार इशिता (दिव्यांका त्रिपाठी दहिया) और रमण (करण पटेल) की बेटी का किरदार है।
    SHIVANGI-ADITI
    दोनों शो टेलीविज़न के बहुत पुराने और लोकप्रिय शो हैं। जबकि ‘यह है मोहब्बतें’ ने टीवी पर अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं, ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ ने इस साल की शुरुआत में एक दशक पूरा कर एक उपलब्धि अपने नाम की थी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *