Fri. Apr 26th, 2024
    सूडान में हवाई हमला

    लीबिया (Libya) में खलीफा हफ्तार की सेना ने अपने चिर प्रतिद्वंदी संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार के हथियार गोदाम में हवाई हमले से नौ नागरिकों की मौत हो गयी है। लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता फौजी वेनिस ने कहा कि “हताहतों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।”

    सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक नजदीकी अस्पताल भी हवाई हमले से क्षतिग्रस्त हुआ था। तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की मौत के बाद लीबिया दो भागो में विभाजित हो गया था। एलएनए का नियंत्रण लीबिया के पूर्वी भाग पर है जबकि यूएन समर्थित सरकार का त्रिपोली के पश्चिमी भाग पर नियंत्रण है।

    संघर्ष की शुरुआत से त्रिपोली में 90000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं जबकि 650 लोगो ने अपनी जिंदगी गंवाई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सभी पक्षों से शांतिपूर्ण समाधान करने का आग्रह किया है। लीबिया में राजधानी पर नियंत्रण को लेकर संघर्ष चल रहा है।

    इस संघर्ष ने 75000 लोगो को पाने घर को छोड़ने के लिए मज़बूर कर दिया था और हज़ारो प्रवासी बंदी शिविरों में फंसे हुए हैं। इसके कारण स्कूल बंद हो गए हैं, परिवार बिछड़ गए हैं और बिजली काट दी गयी है।

    विश्व स्वास्थ्य संघठन ने ट्वीट कर बताया कि “त्रिपोली संकट में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 607 बढ़ गया है और इसमें 40 नागरिक भी शामिल है और 3261 लोग जख्मी हुए हैं जिसमे 117 नागरिक है।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *