Sat. Apr 27th, 2024
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    यूक्रेन और रूस के मध्य साझा जल मार्ग के इस्तेमाल को लेकर जंग चीन छिड़ी हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेनको ने रुस को जंग की धमकी दी थी और कहा कि रूस लगातार साझे जलमार्ग में सैन्य बल को बढाता जा रहा है। इससे दोनों राष्ट्रों के मध्य भयावह जंग के आसार बढ़ रहे हैं। उन्होंने जर्मनी सहित सभी नाटो देशों से रूस के खिलाफ संघर्ष करने के लिए जहाज भेजने को कहा था।

    शनिवार को रुस के राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के तीन नाविकों को रिहा करने के बाबत उनसे कोई बातचीत नहीं की जाएगी। रूस ने बीते माह यूक्रेन के तीन नाविकों को कब्जे में लिया था। एर्जेन्टीना में आयोजित जी 20 सम्मेलन के इतर पत्रकारों से रुसी राष्ट्रपति मुखातिब हुए थे। रूस ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय यूक्रेन के नाविकों को रिहा करने को कहा था, जिसे रूस ने खारिज कर दिया था।

    मास्को ने आरोप लगाया कि यूक्रेन के 24 नाविक गैर कानूनी तरीके से सीमा पार कर रहे थे। यूक्रेन ने रूस के 16 से 60 वर्ष के पुरुषों का यूक्रेन में आगमन पर पाबन्दी लगा दी थी। रुसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन की तरह हम जैसे को तैसा का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

    राष्ट्रपति ट्रम्प ने रुसी समकक्षी व्लामिदिर पुतिन के साथ जी-20 के सम्मेलन के इतर होने वाली आधिकारिक बैठक को निरस्त कर दिया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिक समर्थित यूक्रेन को उनके नाविक और जहाज अभी तक वापिस नहीं किये गए हैं।  उन्होंने कहा कि सभी के चिंतित होने के कारण मैंने निर्णय लिया है कि व्लामिदिर पुतिन के साथ जी-20 की बैठक को रद्द का दिया जाए। मैं इस पूर्व नियोजित मुलाकात को रद्द करता हूँ।

    रूस ने कहा कि भविष्य की द्विपक्षीय बातचीत के लिए कोई पूर्व शर्ते नहीं होंगी। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यह अफसोसजनक है कि लम्बे अंतराल से बंद वार्ता को हम बहाल करने में सफल नहीं हो पाए हैं। हाल ही अमेरिका ने रूस के साथ 31 वर्ष पूर्व हुई इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस संधि को खत्म कर दिया था। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यह तन्नितिक स्थिरता का मसला है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *