Sat. Apr 27th, 2024
    डोनाल्ड ट्रम्प

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तल्खी भरे लहजे में कहा कि यदि मेक्सिको अप्रवासियों को रोकने में विफल रहता है तो सेना दक्षिणी बॉर्डर को बंद कर दे। यह अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों को प्रभावित करने की साजिश है। डोनाल्ड ट्रम्प 6 नवंबर को होने वाले चुनाव में रिपब्लिकनस का नियंत्रण वापस पाना चाहते हैं।

    सूत्रों के मुताबिक हज़ारों आप्रवासी होंडुरस से उत्तरी ग्वाटेमाला से होते हुए अमेरिका में प्रवेश करने की जुगत में है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मसले पर बिफरते हुए कहा कि मैं देख रहा हूँ कि डेमोक्रेट्स ग्वाटेमाला, होंडुरस और एल-साल्वाडोर से किस प्रकार अपने देश का उत्पीड़न करवा रहे हैं। क्योंकि उनके कानून कमजोर हैं और वो बॉर्डर को खोले रखना चाहते हैं। इन तीनो देशों की सरकार लोगों को रोकने के लिए जिसमे कई अपराधी भी शामिल है, बहुत थोड़ा कर रही है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इन देशों को दी जाने वाले सहायता राशि पर रोक लगा दी जाएगी। जिनका अपने नागरिकों पर कोई नियंत्रण नहीं है। मैं मेक्सिको को चेता रहा हूं कि इन लोगों को रोक लिया जाए अगर नहीं रोका तो अमेरिकी सेना से दक्षिणी सीमा को बंद करवा दिया जायेगा।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों के खिलाफ काफी सख्त कदम उठाये हैं और मेक्सिको बॉर्डर पर 3145 किलोमीटर की दीवार का निर्माण करवा रहे हैं। मेक्सिको के चुनाव में राष्ट्रपति आंद्रेयस मानुएल लोपेज़ ओबराडोर के जीतने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का मिज़ाज़ नरम पड़ा है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे दक्षिणी सीमा पर देश को प्रताड़ित किया गया। ड्रग्स और आपराधिक तत्वों को अवैध तरीके से अमेरिका में लाया गया। उन्होंने कहा राष्ट्रपति होने के नाते मेरे लिए व्यापार से जरुरी इस उत्पीड़न पर रोक लगाना जरूरी है।

    2000 आप्रवासियों का एक कारवां शनिवार को उत्तरी होंडुरस शहर से वाहनों में निकल चुका है। डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका और मेक्सिको की सीमा के मध्य दीवार का निर्माण करवाना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने आप्रवासी की समस्या के निदान के लिए अमेरिका के प्रवासी माता-पिता को बच्चों को से अलग कर मेक्सिको के बॉर्डर पर बंदी बनाकर रखा था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *