Fri. Mar 29th, 2024
    भारतीय मछुवारे

    भारत के तटीय सुरक्षा कर्मी (आईसीजी) के मुताबिक पाकिस्तान की समुंद्री सेना ने अरब समुन्द्र में भारत के 11 मछुआरों को कब्जे में ले लिया है, जबकि अन्य 19 मछुवारे सुरक्षित हैं।

    आईसीजी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने 11 मछुवारों के नौकायें भी जब्त कर ली है। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तानी समकक्षीयों से नौकायें और मछुवारों को जल्द रिहा करने के बाबत संपर्क में हैं।

    आईसीजी ने बताया कि पाकिस्तान की समुंद्री निगरानी जहाज ‘बसोल’ ने भारत की मतस्य ग्रहण नांव ‘खुदा दोस्त का करम’ को नोफिशिंग जोन में गिरफ्तार कर लिया। इस नौका में 11 मछुआरे थे और नांव गुजरात के ओखा में पंजीकृत थी।

    प्रेस सूचना में बताया गया कि पाकिस्तानी सेना ने भारत की दो अन्य मतस्य ग्रहण नौकाओं को बंदी बनाया है। उन्होंने कहा पाकिस्तान का जंगी जहाज निरंतर भारत के मछुआरों की नौकाओं पीछा कर रहा था।

    आईसीजीइस पोरबन्दर में तैनात तीव्र पहरा देने वाला जलयान है जो समुद्री क्षेत्र में निगरानी करता है। उन्होंने दो भारतीय मत्स्य ग्रहण की नौकाओं ‘मैशाब मा’ और ‘सफीना अल ताहिरी’ को पकड़ा। दोनों नौकाएं ओखा में ही पंजीकृत है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *