Sat. May 4th, 2024
साथ साथ क्रिकेट देखते हैं रणवीर-दीपिका, जानिए अभिनेत्री का पसंदीदा क्रिकेटर

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जो पिछली रात ही लंदन के लिए रवाना हुए हैं, वह काफी मस्ती कर रहे हैं। इस खूबसूरत जोड़े ने हाल ही में एक समकालीन के गोद लिए माता-पिता की भूमिका निभाई और परिणाम देखकर आपको हंसी आ जाएगी।

जबकि आप उस समकालीन के नाम का अंदाज़ा लगा रहे हैं, हम आपको बता दें कि बाजीराव और मस्तानी ने ये खुलासा किया कि उन्होंने ये सुनिश्चित किया था कि अभिनेता ने खाना खाया, ठीक से सोया, नाश्ता किया और यहाँ तक कि टॉयलेट भी गया या नहीं। और हम आपको बता दें कि वो अभिनेता कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन हैं।

https://www.instagram.com/p/Bu70XJjnBP7/?utm_source=ig_web_copy_link

वरुण जो खुद भी फिल्म ‘कलंक‘ के टीज़र लांच के बाद, लंदन जा रहे थे, वह अचानक ही दीपिका और रणवीर से टकरा गए और फिर की तीनो ने जमकर मस्ती। वरुण ने सोशल मीडिया पर दो विडियो साझा किये हैं जिसमे उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने गोद लिए माता-पिता के साथ हैं जो उनकी पूरी देखभाल कर रहे हैं।

इसके तुरंत बाद, दीपिका जोर जोर से हसने लगती हैं और ये भरोसा दिलाती हैं कि वह उनका पूरा ध्यान रख रही हैं। उन्होंने ये भी कहा-“हमने सुनिश्चित किया कि उन्होंने अपना डिनर किया, हमने सुनिश्चित किया कि वह ठीक से सोये, हमने सुनिश्चित किया कि उन्होंने अपना नाश्ता किया और हमने सुनिश्चित किया कि वह टॉयलेट गए।”

देखिये ये मजेदार विडियो-

https://www.instagram.com/p/Bu8RFj0nf0N/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मों की बात की जाये तो, रणवीर फ़िलहाल कपिल देव की बायोपिक ‘83‘ में व्यस्त हैं जिसका निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। वही, उनकी पत्नी दीपिका भी जल्द मेघना गुलज़ार निर्देशित बायोपिक ‘छपाक‘ में नज़र आने वाली हैं। वही आखिर में वरुण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कलंक’ के प्रचार और फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ की शूटिंग के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *